शिवपुरी। शिवपुरी सिटी कोतवाली सीमा मे एक 17 साल की किशोरी ने एक विवाद के कारण कमरे मे बंद होकर सुसाइड करने का प्रयास किया है। बताया जा रहा है कि किशोरी की मारपीट कर दी,इससे आहत होकर उसने यह प्राण घातक उठा लिया,लेकिन समय रहते उसकी बहन इस अनहोनी को समझ गई और कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे बचा लिया गया। समाचार लिखते समय किशोरी का इलाज जिला अस्पताल मे चल रहा था।
जानकारी के अनुसार लालघाटी दुबे नर्सरी के पास रहने वाली अफसाना खान ने बताया कि उनके घर के पास पड़ोसी सोनू पटवा के रिश्तेदार का एक खाली प्लॉट है। बुधवार दोपहर उन्होंने अपनी दो बकरियां उस प्लॉट में बांध दी थीं। इसी बात को लेकर सोनू पटवा नाराज हो गया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ता देख बकरियों को वहां से हटा लिया गया था, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ।
अफसाना का आरोप है कि शाम के समय सोनू पटवा का बेटा घर के बाहर खड़े वाहन को लेकर फिर विवाद करने लगा और उसने अपने पिता को उकसा दिया। इसके बाद सोनू पटवा घर पहुंचा और अफसाना सहित उसकी दोनों बहनों के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि अफसाना के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया गया, जिससे वह घायल हो गई।
मारपीट के बाद अफसाना और उसकी एक बहन शिकायत दर्ज कराने कोतवाली थाना पहुंच गईं। इसी दौरान घर पर मौजूद 17 वर्षीय हिना खान के साथ भी कथित रूप से मारपीट की गई। घटना से मानसिक रूप से आहत हिना अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर दुपट्टे से फांसी लगाने का प्रयास कर लिया।
कुछ देर बाद जब उसकी बहनें वापस लौटीं तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज लगाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। बहनों ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो हिना फंदे पर लटकी मिली। तत्काल उसे नीचे उतारा गया। इसी दौरान सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने किशोरी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। मामले में महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।