शिवपुरी। शिवपुरी सिटी कोतवाली मे 2 लोगों पर बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है,विवाहिता ने बताया कि उसके मुंहबोले भाई ने उसे बर्थडे मनाने के बहाने बुलाया था और होटल के कमरे मे उसके साथ बलात्कार कर दिया,सिटी कोतवाली पुलिस ने दोनो आरोपियों पर बलात्कार का मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया,यह मामला तब उजागर जब विवाहिता का पति होटल के इस कमरे तक जा पहुंचा था।
बुधवार की देर रात एक पति अपनी पत्नी का खोजते हुए पोहरी रोड घोडा चौराहे पर स्थित एक होटल में गया था। उसने खोज की तो उसे उसकी पत्नी होटल के कमरे में 2 लोगों के साथ मिलाी। पति ने हंगामा खड़ा कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंची और दोनो लोगो को हिरासत मे ले लिया गया।
विवाहिता ने सिटी कोतवाली पुलिस को शिकायत दर्ज कराई कि मैं जौरा (मुरैना) के पूर्व सरपंच पप्पू उर्फ महेंद्र जादौन को पिछले 20 वर्ष से जानती हूं, तथा उसे राखी भी बांधती थी। 13 मई को पप्पू ने महिला को फोन लगाकर बर्थडे पार्टी के नाम पर घोड़ा चौराहे पर बुलाया और उसके पास ही स्थित होटल के कमरे में ले गया। जहां उसका साथी मदन भारद्वाज भी था। यहां होटल में पप्पू ने उसे शराब पिलाई तथा उसके साथ गलत काम किया। इस दौरान उसके साथी मदन ने भी गलत काम करने का प्रयास किया। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
पूर्व सरपंच और साथी को किया गिरफ्तार
कोतवाली प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि शिकायत के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 369/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पप्पू उर्फ महेंद्र जादौन (58) निवासी जौरा, जिला मुरैना और मदन शर्मा उर्फ भारद्वाज (52) निवासी वार्ड क्रमांक 13 जौरा, जिला मुरैना को शिवपुरी से गिरफ्तार किया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।