शिवपुरी,पोतनी मिट्टी लेने गई महिला जिंदा दबी, दर्दनाक हादसे मे मौत

vikas
0
shivpuri news

पिछोर।
शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के खोड़ टपरियन क्षेत्र में गुरुवार शाम हुए दर्दनाक हादसे में 42 वर्षीय महिला सुशीला पत्नी मानसिंह पाल की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही खोड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में इन दिनों सनघटा परियोजना के तहत पानी की पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। पाइपलाइन डालने के लिए बड़ी मशीनों से गहरी खुदाई की गई थी। खुदाई के दौरान जमीन से सफेद पोतनी मिट्टी निकली थी, जिसे ग्रामीण अपने घरों की लिपाई-पुताई और अन्य घरेलू उपयोग के लिए ले जा रहे थे।

गुरुवार शाम सुशीला भी उसी स्थान पर मिट्टी लेने पहुंची थीं। बताया जा रहा है कि वह गड्ढे के किनारे से मिट्टी निकाल रही थीं, तभी अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा भरभराकर नीचे गिर पड़ा। इससे पहले कि वह संभल पातीं, पूरी तरह मिट्टी के नीचे दब गईं।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत महिला को बचाने के लिए दौड़े और काफी मशक्कत के बाद उन्हें मिट्टी से बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोड़ लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही खोड़ चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि पाइपलाइन खुदाई वाले स्थान पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!