BJP state spokesperson Dhairya Vardhan ने भोजशाला निर्णय पर प्रसन्नता जताने बलारपुर माता मंदिर पर मत्था टेका

Adhiraj Awasthi
0
शिवपुरी, 15 मई 2026
: धार जिले की भोजशाला को इंदौर उच्च न्यायालय ने माता सरस्वती का प्राचीन मंदिर मानकर हिंदुओं के पक्ष में ऐतिहासिक फैसला दिए जाने से देश प्रदेश के हिंदुओं में प्रसन्नता है। इसी आत्मिक प्रसन्नता के वशीभूत भाजपा मध्यप्रदेश के प्रवक्ता धैर्यवर्धन ने अपने मित्रों हरिओम राठौर हटैयन, महेंद्र मिश्रा एवं ब्रजेश अग्रवाल के साथ शिवपुरी के वन्य क्षेत्र में स्थित माता बलारी के मंदिर पर जाकर मत्था टेका। 

भाजपा प्रवक्ता धैर्यवर्धन ने कहा कि उच्च न्यायालय ने स्वीकार किया है कि यह परमार वंश के राजाओं द्वारा स्थापित संस्कृत शिक्षण केंद्र रहा है । ज्ञान की देवी सरस्वती माता के इस मंदिर हजारों वर्षों से सनातनी पूजा करते आ रहे हैं । भाजपा नेता धैर्यवर्धन ने कहा कि कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष से कहा है कि वह अपनी मस्जिद के लिए शासन से अन्यत्र जगह मांग ले जो उन्हें सरकार उपलब्ध कराएगी। भाजपा नेता ने केस की पैरवी कर रहे विद्वान अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन एवं वर्षों से की लड़ रहे सकल हिन्दू पक्ष को बधाई दी है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!