पत्नी का काम पति कर रहा है ऊपर से गुंडागर्दी गाली गलौज भी,वीडियो वायरल

vikas
0
shivpuri news
नरेन्द्र जैन @ खनियाधाना। शिवपुरी जिले के खनियांधाना तहसील की ग्राम पंचायत महरौली में एक सरकारी राशन दुकान पर गरीब उपभोक्ताओं के साथ गाली-गलौज और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार निवासी ग्राम महरौली तहसील खनियाधाना में राशन वितरण का जिम्मा वंदना लोधी के पास है, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि दुकान का वास्तविक संचालन उनके पति भरत लोधी द्वारा किया जाता है। ताजा मामले में, जब कुछ उपभोक्ता अपना राशन लेने पहुंचे और उन्होंने अनाज की मांग की, तो भरत लोधी उग्र हो गया। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि वह न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है, बल्कि उपभोक्ताओं को मार के फेंकने की धमकी देते हुए उनके साथ हाथापाई भी कर रहा है।

सैल्समैन की दबंगाई
पीड़ित राशन कार्ड धारकों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। राशन समय पर न मिलना और वजन में कटौती करना यहाँ आम बात है। जब भी कोई ग्रामीण इसकी शिकायत करता है, तो उसके साथ मारपीट की जाती है। महिला समूह के नाम पर आवंटित दुकान को एक पुरुष द्वारा संचालित कर क्षेत्र में आतंक का माहौल बनाया जा रहा है, जिससे गरीब ग्रामीण अपनी शिकायत दर्ज कराने से भी डरते हैं। इस घटना के बाद महरौली के ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। 

जांच के घेरे में व्यवस्था
वीडियो साक्ष्य सामने आने के बाद अब गेंद प्रशासन के पाले में है। यह देखना दिलचस्प होगा कि गरीबों के निवाले पर कुंडली मारकर बैठे ऐसे दबंगों पर खनियांधाना प्रशासन क्या ठोस कदम उठाता है या मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!