बिजली कटौती पर लाइट काटने वाला कर्मचारी बोला भोपाल से लोड सेटिंग के आदेश हैं

vikas
0
shivpuri samachar
राजेन्द्र बाथम @ सतनवाडा शिवपुरी। शिवपुरी जिला मुखयालय से 17 किलोमीटर दूर फोरलेन पर स्थित सतनवाडा कस्बे में बिजली की कटौती ने जनमानस को परेशानी में डाल दिया। इस भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम में बिजली कटौती बडा संकट बनती दिखाई दे रही है। सतनवाडा के लोगो का कहना था कि जिस प्रकार बीती रात जिस तरह से रुक-रुक कर बिजली काटी गई,जिससे हमारे बच्चें गर्मी और भारी उमस में सोने को मजबूर हैं,वहीं उपर से मच्छरों ने काट काटकर परेशान कर दिया,जिससे हमारे बच्चों म़ें बीमारी का खतरा बढ़ सकता हैं।

सतनवाड़ा में किस्तों में हुई बिजली कटौती
सतनवाड़ा फीडर के कर्मचारी चरण सिंह जाटव ने बताया कि बिजली की कटौती स्थानीय समस्या नहीं बल्कि भोपाल से मिली लोड सेटिंग के निर्देशों का परिणाम है। कल रात बिजली गुल होने इस समय हुई पहली बार रात 10:30 से 11:30 बजे तक,वहीं दूसरी बार रात 12:30 से 01:31 बजे तक, तथा तीसरी बार रात 02:30 से सुबह 04:30 बजे तक रही। स्थिति यह है कि जब तक भोपाल से संदेश नहीं आता, तब तक लाइन चालू नहीं की जाती

क्षेत्र में चर्चा है कि शायद भोपाल में बैठे अधिकारियों को लगता है कि सतनवाड़ा में कश्मीर जैसी ठंडक है या यहाँ के मच्छरों ने व्रत रख लिया है, इसलिए लोगों को पंखे-कूलर की आवश्यकता नहीं है। हकीकत इसके उलट है, लोग पूरी रात पसीने से तर-बतर होकर जागने को मजबूर रहे।

हादसों का बढ़ा खतरा
ग्रामीणों ने शिवपुरी कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा का ध्यान इस गंभीर मुद्दे की ओर खींचते हुए कहा कि गर्मी और उमस के कारण सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीव बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में रात के अंधेरे में किसी भी अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है। साथ ही, मच्छरों के कारण बीमारियां फैलने का भी डर है। जनता ने मांग की है कि लोड सेटिंग के नाम पर इस तरह की अघोषित और बेतरतीब कटौती को तुरंत बंद किया जाए ताकि आम नागरिक चैन की नींद सो सकें।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!