इंटरसिटी ट्रेवल्स के खिलाफ प्रदर्शन, शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा बैठे सड़क पर,पढ़िए

vikas
0
shivpuri collector arpit verma

शिवपुरी।
शिवपुरी में आज जानकी सेना संगठन ने इंटरसिटी ट्रेवल्स के खिलाफ प्रदर्शन कर एक ज्ञापन सौंपा है। शिवपुरी की जेएसएस संगठन के कार्यकर्ता सहित शिवपुरी का वैश्य समाज और व्यापारी पहुंचे थे। ज्ञापन लेने एडीएम दिनेश शुक्ला आए तो ज्ञापन देने से मना कर दिया था। नाराज लोग कलेक्ट्रेट के सामने खडे थे तभी कलेक्टर शिवपुरी आए तो प्रर्दन करियो ने कलेक्टर की गाडी घेर ली और जमीन पर बैठे गए,कलेक्टर ने जनमानस की नाराजगी समझ कर प्रदर्शनकारियों से सड़क पर बैठकर बातचीत की और ज्ञापन लिया। 

पहले समझे आप मामले को 
बीते दिनो इंदौर से शिवपुरी चलने वाली इंटरसिटी बस मे आग लगने के कारण शिवपुरी के अनय जैन की मौत हो गई थी। इस हादसे मे इंटरसिटी बस के ड्राइवर और कंडक्टर की लापरवाही सामने आई थी।   इस घटना को लेकर जिला सचिव जेएसएस एडवोकेट ब्रजेश सोनी ने कलेक्टर शिवपुरी को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले में कठोर कार्रवाई, अतिरिक्त धाराएं जोड़ने, प्रदेशभर की इंटरसिटी बसों की फिटनेस जांच कराने तथा CBI अथवा उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि 15/16 मई 2026 की रात इंदौर से शिवपुरी आ रही बस में मक्सी स्थित जैन पथ होटल के सामने अचानक आग लग गई थी। इस भीषण हादसे में शिवपुरी के प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट अभिषेक जैन और सीए मिनी जैन के चार वर्षीय पुत्र अनय जैन की झुलसने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे शिवपुरी शहर में शोक और आक्रोश का माहौल है।

यात्रियों ने पहले ही दी थी चेतावनी
परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यात्रा के दौरान बस में लगातार तार जलने जैसी तेज बदबू आ रही थी। यात्रियों ने कई बार ड्राइवर और बस स्टाफ को इसकी जानकारी दी, लेकिन किसी ने गंभीरता नहीं दिखाई। आरोप है कि बाद में बस को मक्सी स्थित जैन पथ होटल के सामने खड़ा कर दिया गया और बस का स्टाफ यात्रियों को असहाय छोड़कर मौके से भाग गया। कुछ ही देर में बस आग के गोले में तब्दील हो गई।

बताया जा रहा है कि अफरा-तफरी के बीच मासूम अनय आग की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। बाद में उसकी मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना ने परिवहन विभाग और निजी बस संचालकों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह दुर्घटना नहीं, घोर लापरवाही
ज्ञापन में कहा गया है कि यह केवल हादसा नहीं बल्कि घोर लापरवाही, अमानवीयता और सुरक्षा नियमों की खुली अनदेखी का मामला है। शिवपुरी जिले से प्रतिदिन गुजरने वाली कई इंटरसिटी बसें बिना उचित फिटनेस, खराब वायरिंग और सुरक्षा उपकरणों के संचालन में हैं, जिससे यात्रियों की जान लगातार जोखिम में बनी हुई है।

बीमा क्लेम के लिए आग लगाने की आशंका
ज्ञापन में एक गंभीर आशंका भी जताई गई है। बताया गया कि पिछले दिनों इंदौर में भी तीन खड़ी बसों में आग लग चुकी है और अब मक्सी में चौथी बस जल गई। ऐसे में संदेह जताया गया है कि कहीं बीमा क्लेम लेने के उद्देश्य से बसों में जानबूझकर आग लगाने जैसी आपराधिक गतिविधियां तो नहीं हो रहीं। इस पूरे मामले की CBI अथवा स्वतंत्र उच्च स्तरीय एजेंसी से जांच कराने की मांग की गई है।

FIR में इन धाराओं को जोड़ने की मांग
ज्ञापन में पुलिस द्वारा दर्ज प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और मोटर व्हीकल एक्ट की अतिरिक्त धाराएं जोड़ने की मांग की गई है। इनमें

BNS धारा 105 : लोगों की जान खतरे में डालना
गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करना
BNS धारा 106(1) : लापरवाही से मृत्यु कारित करना
मोटर व्हीकल एक्ट धारा 184 : खतरनाक स्थिति में वाहन चलाना
मोटर व्हीकल एक्ट धारा 192 A : सुरक्षा नियमों का उल्लंघन शामिल हैं।

प्रशासन से की गई प्रमुख मांगें
ज्ञापन में मांग की गई है कि शिवपुरी जिले से होकर गुजरने वाली सभी इंटरसिटी बसों की तत्काल फिटनेस जांच कराई जाए। जिन बसों में अग्निशमन यंत्र, इमरजेंसी गेट, सुरक्षा उपकरण और वैध फिटनेस नहीं है, उन्हें तुरंत बंद किया जाए। साथ ही दोषी बस संचालकों, ड्राइवरों और स्टाफ के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई, परमिट निरस्तीकरण और विशेष परिवहन जांच अभियान चलाने की भी मांग की गई है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!