रन्नौद। शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जनपद पंचायत बदरवास की ग्राम विजयपुरा में ग्रामीणों ने भ्रष्टाचारी सहायक सचिव के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया हैं,वहीं ग्रामीणों का आरोप हैं कि सहायक सचिव ने हम से प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए 80 हजार रूपये हड़प लिये,वहीं ग्रामीणों ने बताया कि पैसे देने के बाद भी हम ग्रामीणों को योजना का कोई भी लाभ नहीं मिल सका। वहीं ग्रामीणों की साफ-साफ चेतावनी हैं कि अगर इस भ्रष्टाचारी सहायक सचिव को तत्काल पद से नहीं हटाया गया तो हम ग्रामीण उग्र आंदोलन करने के पीछे नहीं हटेंगे।
जानकारी के अनुसार ग्राम विजयपुरा,जनपद पंचायत बदरवास के रहने वाले दयाराम आदिवासी ने बताया कि हम ग्रामीण जैसे तैसे तो महनत मजदूरी करके अपना और अपने बच्चों का पेट पाल रहे हैं, तथा ऐसे में ग्राम पंचायत विजयपुरा का सहायक सचिव हमें अमन सिंह जाटव प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त आने का लालच देकर हमसे 2 हजार,5 हजार,3 हजार आदि पैसे इखट्टा करके हमें लूट लेता और यहीं बात समाप्त नहीं होती सहायक सचिव ने ऐसे ऐसे करके हमसे 80 हजार रूपये लूट लिये,जिसके बाद हम ग्रामीणों ने सचिव से पूछा कि हमें योजना का लाभ नहीं मिला।
तो सहायक सचिव का जबाव आता हैं कि मैंने कोई पैसे नहीं लिये, ओर अगर तुम्हें योजना का लाभ नहीं मिला इसमें मैं क्या कर सकता हूं,जिसके बाद ग्रामीण सचिव को फोन करते रहे,लेकिन सहायक सचिव ने किसी का भी फोन उठाना जरूरी नहीं समझा।
वहीं बताया जा रहा हैं सचिव अमन सिंह जाटव का भ्रष्टाचार का इतिहास देखा जाये तो इन्होंने 14 लाख रूपये के बंदरबांट, वहीं पूर्व में ग्राम पंचायत रन्नौंद में जब यह सचिव प्रभार में थे तब इन्होंने शेख महोल्ला में चबूतरा निर्माण के लिए 50 हजार रूपये की राशि बिना काम किए निकाल ली थी यह भी मामला उस समय चला था। जिसे बाद में लीपापोती कर जनपद में वापस जमा कराया गया। वहीं सचिव सहाब बहुत भी विवादों से घिरे रहते हैं।
इसके अलावा सचिव सहाब ने रन्नौद में राम भरोसा शर्मा के खेत से ग्राम तिजारपुर लोहटा की ओर सड़क निर्माण के लिए करीब 14 लाख की राशि स्वीकृत हुई थी। पोर्टल पर यह राशि दर्ज है, लेकिन धरातल पर सड़क का निर्माण नहीं हुआ। ग्रामीणों का अंदेशा है कि इस मोटी रकम का भी बंदरबांट कर लिया गया, जिसकी यदि निष्पक्ष जांच हो तो कई काली परतें खुल सकती हैं।
वहीं कोलारस विधायक महेन्द्र सिंह यादव के पास पीड़ित ग्रामीण अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे,जिसके बाद विधायक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए समय रहते ग्रामीणों की राशि वापस करने और निराकरण करने के भी निर्देश दिये थे,इसके बावजूद स्थानीय जिम्मेदार अधिकारियों सहायक सचिव पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की, ग्रामीणों का आरोप है कि सहायक सचिव छोटे-छोटे कामों के लिए भी अनैतिक रूप से दबाव बनाता है और कभी-कभी पेट्रोल-डीजल के खर्च के बहाने भी पैसे ऐंठता है।
40 ग्रामीणों से लूटे 80 हजार रूपये
वहीं बताया जा रहा हैं कि सहायक सचिव अमन सिंह जाटव ने ग्राम पंचायत विजयपुरा के करीब 40 गरीब ग्रामीणों से पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर 2 हजार से लेकर 5 हजार तक प्रति व्यक्ति ऐंठे। सूखा राजापुर और विजयपुरा गांव के इन जरूरतमंदों से कुल मिलाकर लगभग 80 हजार रुपए की राशि हड़पी गई। पीड़ित ग्रामीणों के नाम जिनमें दयाराम आदिवासी, रघुराज आदिवासी, गजरू, राजवीर, रामवले, बृजेश, रामदास, रमेश और शिशुपाल आदिवासी शामिल हैं ग्रामीणों का आरोप हैं कि पैसे देने के महीनों बाद भी न तो उन्हें योजना का लाभ मिला और न ही उनके पैसे वापस किए गए। ग्रामीण अब दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।
इस पूरे मामले में जब जनपद सीईओ बदरवास को फोन किया गया, तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। वहीं आरोपों के घेरे में आए सहायक सचिव अमान सिंह जाटव को भी करीब चार बार फोन लगाया गया, लेकिन उन्होंने भी फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।