शिवपुरी। शिवपुरी शहर की सिटी कोतवाली सीमा में स्थित गौतम बिहार कॉलोनी मे निवास करने वाला देवेन्द्र कुशवाह ने अपनी 17 साल की भतीजी का लगातार बलात्कार किया है। पीडिता ने बताया कि वह पिछले 2 साल से न्यूड फोटो वीडियो की दम पर उसका बलात्कार कर रहा था। वह एक ही मकान मे संयुक्त परिवार के साथ रहता है।
सिटी कोतवाली पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर आरोपी देवेन्द्र कुशवाह के खिलाफ अपराध क्रमांक 421/26 के तहत धारा 64 (2) (f), 64(2) (m), 351 (3) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया। मामले मे एफआईआर होने के बाद मात्र 4 घंटे मे आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
शहर की पॉश कॉलोनी गौतम बिहार मे निवास करने वाली 17 साल की नाबालिग पीडिता ने बताया कि आरोपी देवेन्द्र कुशवाह निवासी गौतम बिहार कॉलोनी, सर्किट हाउस रोड शिवपुरी ने दिसंबर 2025 से कई बार उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। आरोपी ने उसकी फोटो भी खींच ली थीं और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगातार शोषण करता रहा। पीड़िता के अनुसार 25 मई की शाम करीब 7 बजे भी आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। लगातार आरोपी की प्रताड़ना से तंग आकर आज वह एफआईआर दर्ज कराने आई है।
सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को सर्किट हाउस रोड क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित दुबे, उप निरीक्षक भावना राठौर, आरक्षक मुकेश वर्मा, रवि शर्मा और महिला आरक्षक मोनिका धाकड़ की विशेष भूमिका रही।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।