शिवपुरी यह फोटो कुछ कहता हैं, मुखिया रही गायब, संगठन ने संभाला मोर्चा, पढिए क्लिक कांड की गूंज

vikas
0
shivpuri samachar

ललित मुदगल @ शिवपुरी।
कभी कभी वीडियो सब्जेक्ट को पूरा नहीं बता पाती,लेकिन एक फोटो पूरी कहानी बता देता है। बीते दोपहर के समय कलेक्ट्रेट कार्यालय में एक क्लिक कर लिया गया फोटो कुछ कहता हुआ दिखाई देता है कि शिवपुरी शहर को जनमानस को पानी पिलाने वाली संस्था की मुखिया इस शहर के जल संकट से निबटने वाले एक्शन प्लान से गायब रही है। इस फोटो मे शिवपुरी कलेक्टर,भाजपा का शिवपुरी संगठन,सांसद प्रतिनिधि और सीएमओ इस मीटिंग मे उपस्थित रहे है। कुल मिलाकर सीधे शब्दों मे लिखे तो मुखिया को शहर की परेशानी से कोई मतलब नहीं है या फिर भाजपा और शिवपुरी का प्रशासनिक अमले को भी जनता की उनकी कार्यप्रणाली पर विश्वास नही है। 

वर्तमान समय मे मड़ीखेड़ा इंटेकवेल की दो मोटर एक के बाद एक फुंकने से पूरा शिवपुरी शहर भीषण जल संकट की आग में झुलस रहा है। सोशल मीडिया पर जनता का गुस्सा फूटने के बाद शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में कलेक्टर अर्पित वर्मा और भाजपा संगठन के भाजपा जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव, अपनी जिला कार्यकारिणी टीम सहित प्रदेश पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार की दोपहर कलेक्ट्रेट पहुंचे। 

कलेक्टर अर्पित वर्मा के साथ चैंबर में 1 बजे 2 बजे तक बैठक का दौर चला। इंटेकवेल की दो मोटरों की खराबी से शिवपुरी शहर में गहराए जल संकट पर गहन विचार-मंथन चला। सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता ने अपनी ओर से 5 टैंकर उपलब्ध कराकर पानी पहुंचाने की की बात कही। एक-दो अन्य लोगों ने भी अपने टैंकर की सहमति दी।

कलेक्ट्रेट का क्लिक,सोशल पर वायरल 
शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा के चैंबर मे क्लिक किया गया फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,इस फोटो मे नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा गायब है,आमजन अपनी अपनी प्रतिक्रिया प्रकट कर रहा है,लेकिन यह बात तो सत्य है कि शहर का गुस्सा गर्मी के प्रचंड तैवरो के जैसा दिखाई दे रहा है। इस कारण भारतीय जनता पार्टी के संगठन आगे आया है। संगठन के पदाधिकारियों ने गायत्री शर्मा को इस  बैठक की सूचना दी कि नहीं यह कोई स्पष्ट नहीं कर रहा है। इस बैठक पर नगर पालिका अध्यक्ष की भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

15 माह बाद चुनाव
शिवपुरी नगर पालिका में 13 जुलाई 2022 को वोटिंग थी और 20 जुलाई 22 को पार्षदों का परिणाम आया था। 3 अगस्त 22 को अध्यक्ष के रूप में गायत्री शर्मा अध्यक्ष घोषित किया था और 10 अगस्त 2022 को गायत्री शर्मा ने नगर पालिका अध्यक्ष के रूप  मे शपथ ली थी। जानकारों का कहना है कि अब जून 2027 मे आचार संहिता लग जाएगी और चुनाव शुरू हो जाऐगा। 

श्रीमंत की जनता की हाथ में विकास नही प्लास्टिक कट्टी 
श्रीमंत की जनता को विकास दूर दूर तक नहीं दिखाई दे रहा है,वर्तमान समय में वह अपने कंठो और अपने कूलरो की प्यास बुझाना चाहती है,मडीखेडा की सप्लाई ठप होने के कारण कंठो की प्यास तो हाथ वाली कट्टी बुझा रही है,लेकिन उनके कूलर प्यास है,प्रचंड गर्मी मे जनता का पारा गर्म हो रहा है और वह क्रोध मे आ रही है इस कारण ही धैर्यवर्धन शर्मा भाजपा के प्रवक्ता ने अपनी वायरल वीडियो मे बोला है कि शिवपुरी की जनता किसी के भी मान सम्मान से खेल सकती है। कुल मिलाकर भाजपा के नेताओं के प्रति जनता नाराज है। 

यह बोले पार्षद,संगठन ने महाराज को फीडबैक गलत दिया 
पानी की समस्या को लेकर पार्षदों को इस बैठक पर दूर रखने पर एक नाम ना छापने की शर्त पर पार्षद ने बताया कि हमारे श्रीमंत सरकार को भाजपा के संगठन के नेताओं ने गलत फीडबैक दिया है,अब जनता अध्यक्ष और पार्षदों को कोस कोस कर थक चुकी है। पूरी पिक्चर जनता ने देखी है अब सीधे भाजपा के नेताओं के पास फोन जा रहे है इस कारण संगठन पार्षदों से बात नहीं कर पा रहा है क्यों के पार्षद अब सीधे संगठन के नेताओं पर महाराज को गलत फीडबैक देने की बात को दोहरा देते है,इस बैठक से शिवपुरी विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष नदारद थे अब सवाल यह बनता है कि शिवपुरी भाजपा संगठन ने शहर की जनता को पानी पिलाने और समस्याओं को हल करने की जिम्मेदारी सीधे अपने कंधो पर ले ली है क्या  

अब बीते रोज की हुई बैठक पर चलते हैं। 
सिंध को छोड टेंकर मॉडल पर आएगी नगर पालिका 
ग्वालियर से 24 हजार लीटर के 8 और 12 हजार लीटर के 2 टैंकरों से शहर में पानी पहुंचाएंगे। दो टैंकर 29 मई को चुके हैं और शेष 30 मई को आ जाएंगे। नगर पालिका पहले से किराए के 19 टैंकर चला रही है। 7 टैंकर स्वयं के हैं। 
शहर में 471 बोरवेल चालू, बंद बोरवेल सर्वे कर चालू किए जाएंगे
शिवपुरी शहर में नगर पालिका के 471 बोरवेल चालू हैं। कलेक्टर ने सर्वे कराकर बंद बोरवेल चालू कराने के निर्देश दिए हैं। इससे लोगों को पानी मिलना चालू होगा और राहत मिल सकेगी। वहीं इन बोरवेल की प्रतिदिन निगरानी के निगरानी के लिए कलेक्टर ने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।

घसारही में 24 घंटे के लिए स्कूस वॉल खोलने सीसीएफ को पत्र भेजा
बाणगंगा फिल्टर प्लांट से शिवपुरी शहर में पुरानी सप्लाई मार्च से बंद है। कलेक्ट्रेट बैठक व सीएमओ के लेटर के आधार पर जल संसाधन कार्यपालन यंत्री मोहित जैन ने टाइगर रिजर्व शिवपुरी के सीसीएफ को पत्र लिखा है। चांदपाठा से घसारही में 24 घंटे के लिए पानी छोड़ने की मांग रखी है। चांदपाठा का जल स्तर 1127 फीट है। घसारही पंपिंग स्टेशन चालू कर शहर में पानी सप्लाई चालू हो सकेगी।

6 नई मोटर आने में दो-तीन माह लगेंगे 
इंटेकवेल व फिल्टर प्लांट के लिए 6 मोटरों का नगर पालिका ने 24 अप्रैल को ऑर्डर किया है। मोटरें कंपनी द्वारा बनाई जा रहीं हैं। इस कारण इन मोटरों को आने में 2 से 3 माह लगेंगे। तब तक पुरानी मोटरों के भरोसे शहर में पानी सप्लाई इसी तरह होती रहेगी।
सुधरकर आन का उम्मीद हैं। 

मड़ीखेड़ा बांध स्थित इंटेकवेल पर
पहली मोटर 13-14 मई को खराब हो गई। दूसरी मोटर में 25 मई को खराबी आ गई। 26 को निकालकर चेक कराया। दोनों मोटरें अलग-अलग सुधरने भेजी हैं। मौजूदा समय में एक ही मोटर चालू है, जो लोड के कारण गर्म हो रही है। शहर के संपवेल भरकर कुछ ही सप्लाई मिल पा रही है। वहीं सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट पर एक मोटर खराब पड़ी है। इटेकवेल की मोटरें 5 जून तक आने की उम्मीद है।

एक मोटर की जरूरत
24 हजार लीटर के 8 टैंकर 30 जून तक आ रहे हैं, इनसे संपवेल भरकर पानी सप्लाई देंगे। 27 छोटे टैंकरों से वार्डों में पानी पहुंचा रहे हैं। 5 बड़े बोरवेल भी अधिग्रहित कर रहे हैं सर्वे कराकर बंद पड़े बोरवेल चालू करेंगे और जहां कब्जे हैं उन्हें मुक्त कराएंगे। नई मोटरें जुलाई में आएंगी। इससे पहले हमारी पुरानी मोटरों में एक मोटर 5 जून, दूसरी 10 जून को आ जाएगी। सिंध की सप्लाई के लिए 1 मोटर की जरूरत है जो 5 जून को आ जाएगी। -इशांक धाकड़, सीएमओ, नगर पालिका शिवपुरी

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!