SHIVPURI में दूध संकट खत्म, 4 दिन बाद टूटी हड़ताल, 5 रूपए लीटर महंगा हुआ

vikas
0
shivpuri samachr

शिवपुरी।
शिवपुरी शहर के निवासियों के लिए राहत और जेब पर थोड़ा बोझ बढ़ाने वाली एक बड़ी खबर है। पिछले चार दिनों से शहर मे रेट बढाने को लेकर दूधियो ने हडताल शुरू कर ​दी थी,यह हडताल आज शुक्रवार को समाप्त हो गई। इस समझौते के साथ ही शनिवार  से शहर में दूध की सप्लाई दोबारा सुचारू रूप से शुरू हो जाएगी, लेकिन अब जनता को एक लीटर दूध के लिए ₹55 के बजाय ₹60 चुकाने होंगे। यानी सीधे ₹5 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

क्यों ठप हुई थी शहर की रफ्तार 
दूधिया लगातार दूध के दामों में ₹10 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की मांग पर अड़े थे। अपनी मांगों को लेकर जब बात नहीं बनी, तो दूधियो ने सामूहिक रूप से हड़ताल का रास्ता चुना। चार दिनों तक चली इस हड़ताल के कारण पूरे शिवपुरी शहर में हाहाकार मच गया था। चाय की थड़ियों से लेकर आम घरों की रसोई तक, सुबह की शुरुआत बिना दूध के अधूरी हो गई थी।

पैकेटबंद दूध पर बढ़ा दबाव, खाली रहे काउंटर
हड़ताल के दौरान खुले दूध की किल्लत इस कदर बढ़ी कि लोग सांची और अमूल जैसे पैकेटबंद दूध के आउटलेट्स पर उमड़ पड़े। स्थिति यह हो गई कि सुबह होते ही पैकेटबंद दूध का स्टॉक खत्म होने लगा। सीमित उपलब्धता के कारण आम जनता को भीषण गर्मी में दूध की एक-एक थैली के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी।

अस्थाई राहत की उम्मीद
डेयरी संचालकों के अनुसार, दूध की ये नई दरें 1 जून से 15 जुलाई तक प्रभावी रहेंगी। संचालकों का कहना है कि मानसून आने के बाद जब हरा चारा आसानी से उपलब्ध होने लगेगा, तब इन कीमतों की दोबारा समीक्षा की जाएगी और 15 जुलाई के बाद दाम घटाने पर विचार हो सकता है।

लेकिन आगे राहत के आसार कम
भले ही डेयरी संचालक 15 जुलाई के बाद दाम कम करने की बात कह रहे हों, लेकिन मैदानी स्तर पर काम करने वाले दूध विक्रेताओं का रुख अलग है। विक्रेताओं का साफ कहना है कि महंगाई और लगातार बढ़ती लागत को देखते हुए भविष्य में दूध के दाम कम होने की संभावना न के बराबर है। फिलहाल, हड़ताल खत्म होने से शिवपुरी वासियों ने राहत की सांस ली है और आज से शहर के कोने-कोने में दूध की सप्लाई फिर से सामान्य हो गई है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!