SHIVPURI SAMACHAR: कांग्रेस का भ्रष्टाचार और बढती महंगाई को लेकर दिया राज्यपाल के नाम ज्ञापन

vikas
0
shivpuri-samchar

नरवर।
शिवपुरी जिले में आज शुक्रवार को पोहरी विधायक कैलाश कुशवाहा एवं अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता ने नरवर तहसील कार्यालय में मौन भ्रष्टाचार और बढ़ती महंगाई को लेकर अपने ज्ञापन सोपा हैं, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। क्षेत्रीय लोगो ने कहा कि आज देश की सबसे बड़ी समस्याओं में भ्रष्टाचार और लगातार बढ़ती महंगाई शामिल हैं। भ्रष्टाचार अब केवल सरकारी दफ्तरों तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि यह समाज की जड़ों तक फैल चुका है। कई बार लोग खुलकर विरोध नहीं कर पाते, जिसके कारण मौन भ्रष्टाचार समाज में लगातार पनपता रहता है। 

उन्होंने कहा कि जब गलत कार्यों पर समाज चुप्पी साध लेता है, तब भ्रष्टाचार और अधिक मजबूत हो जाता है। कार्यक्रम में बढ़ती महंगाई को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई। तथा रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे गरीब एवं मध्यम वर्ग का जीवन कठिन हो गया है। किसानों को खेती में लागत अधिक लग रही है, वहीं युवाओं को रोजगार के अवसर भी सीमित दिखाई दे रहे हैं।

इस अवसर पर समाज को जागरूक होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया गया। कहा कि यदि जनता एकजुट होकर अन्याय और भ्रष्टाचार का विरोध करेगी, तभी देश और समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव होगा। साथ ही सरकार से महंगाई पर नियंत्रण करने एवं आम जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग भी की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सामाजिक एकता, पारदर्शिता और ईमानदारी को मजबूत करने का संकल्प लिया तथा जनहित और समाज के विकास के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करने की बात कही।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!