कोलारस में पहली बार लगेगा एडवेंचर कैंप, बच्चों को मिलेंगे रोमांच और सीख के नए अवसर

vikas
0
shivpuri samachar

कोलारस।
बच्चों को रोमांच, अनुशासन और आत्मविश्वास से जोड़ने के उद्देश्य से दून पब्लिक स्कूल शिवपुरी के तत्वावधान में कोलारस में पहली बार भव्य एडवेंचर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष कैंप 7 जून से 16 जून तक आयोजित होगा, जिसमें बच्चों को एडवेंचर गतिविधियों के साथ नई चुनौतियों का सामना करना भी सिखाया जाएगा।

Doon Public School: Kolaras Adventure Camp

स्कूल के प्रिंसिपल अविजित घोषाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देना है। आज के समय में बच्चों को केवल किताबों तक सीमित न रखकर उन्हें व्यवहारिक गतिविधियों और साहसिक अनुभवों से जोड़ना बेहद जरूरी है। इसी सोच के साथ यह कैंप आयोजित किया जा रहा है।

कैंप में बच्चों को तैराकी, राइफल शूटिंग, तीरंदाजी, जिप लाइन, कमांडो नेट क्लाइम्बिंग, ज़ोरबिंग रोलर, सेगवे राइड, बंजी रन, वॉल रैपलिंग, बैलेंस रोप, बर्मा ब्रिज, सूमो रेसलिंग और बॉडी जोरब जैसी कई रोमांचक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में साहस, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार यह कैंप बच्चों के लिए केवल मनोरंजन का साधन नहीं होगा, बल्कि उन्हें जीवन में चुनौतियों का सामना करने और कठिन परिस्थितियों में संतुलन बनाए रखने की सीख भी देगा। पहली बार कोलारस में इस तरह का एडवेंचर कैंप आयोजित होने से बच्चों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल है।

कैंप में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 5 जून निर्धारित की गई है। सीमित सीटों के कारण पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर ही रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे।

यह कैंप कोलारस के गोपाल जी गार्डन मे आयोजित किया जा रहा है। इस कैंप के रजिस्ट्रेशन के लिए साईं बाबा कंप्यूटर सेंटर, नगर परिषद कॉम्प्लेक्स, जगतपुर कोलारस पर संपर्क कर सकते है इसके अतिरिक्त हिमांशी पाराशर – 95898 41231,वर्षा खरे– 9179970030 और बंटी सर – 9425710526 से संपर्क कर सकते हैं। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!