कागजो मे करोडो का निर्माण,डोमा पंचायत के सचिव उदय सस्पेंड

0
बैराड। पोहरी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत डोमा में पंचायत सचिव द्वारा कागजों कराया गया लाखों रुपये का विकास कार्य जांच के दौरान धरातल से गायब मिला। जांच प्रतिवेदन के आधार पर सीईओ ने पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत डोमा के सचिव उदय यादव द्वारा शासन द्वारा पंचायत में स्वीकृत किए गए विकास कार्यों को कागजों में करवा दिए, जबकि धरातल पर कहीं कुछ नजर नहीं आया। ग्रामीणों द्वारा मामले की शिकायत दर्ज कराई गईं। सचिव द्वारा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए और जांच में भी सहयोग नहीं किया गया।

जांच टीम द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के उपरांत, तथ्यों के आधार पर सचिव को मध्य प्रदेश पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के तहत निलंबित कर जनपद पंचायत पोहरी मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। वहीं पंचायत के कार्यों के सुचारू संचालन हेतु ग्राम पंचायत बछौरा के सचिव विजय केम को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!