सरकारी टीचर की संदिग्ध मौत, पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था

0
बैराड। शिवपुरी जिले के पोहरी अनुविभाग के बैराड थाना सीमा में निवास करने वाली एक शासकीय शिक्षिका अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। परिजनों का आरोप है कि मृतक शिक्षिका के पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था। इस कारण घर मे तनाव रहता था। पति के द्वारा शिक्षिका की मारपीट भी की जाती थी। फिलहाल पुलिस ने लाश को पीएम को भेजते हुए इस मामले में मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दी हैं।

जानकारी के अनुसार गिरवानी निवासी रामनिवास पुत्र फेरन आदिवासी अपनी शिक्षिका पत्नी रीना आदिवासी के साथ बैराड़ में मकान बनाकर रहता था। इसी क्रम में गुरुवार की शाम रीना का शव संदिग्ध हालातों में उसके बैराड़ स्थित मकान पर फांसी से लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि शिक्षिका का मायका विजयपुर में था। पिछले दिनों रीना की मां के देहांत हो गया था। पूरा परिवार 22 अप्रैल 2026 को रीना की मां की त्रयोदशी में शामिल होने के लिए विजयपुर गया था। वहां से रामनिवास अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर अपने पैतृक गांव गिरवानी आ गया था।

रात गांव में गुजारने के बाद 23 अप्रैल की सुबह रीना अपने देवर महेश आदिवासी के साथ अपने स्कूल श्रीपुरा चली गई। इधर रामनिवास अपने दोनों बच्चों को लेकर 23 अप्रैल की शाम को गिरवानी से अपने घर बैराड़ पहुंचा तो रीना का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। रामनिवास के अनुसार वह उसे फंदे से उतारकर उपचार के लिए बैराड़ स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीएम करवा कर मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि रीना के पति रामनिवास के किसी महिला के साथ अवैध संबंध थे। रीना इससे व्यथित थी और इसका विरोध भी करती थी। इसी के चलते रामनिवास आए दिन उसकी मारपीट करता था और उसे जान से मारने की धमकी भी देता था।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!