बैराड। शिवपुरी जिले के पोहरी अनुविभाग के बैराड थाना सीमा मे स्थित कालामढ मे निवास करने वाले एक वृद्ध की लाश मुक्तिधाम में मिली है। वृद्ध शराब पीने का आदी था परिवार से विवाद होने के बाद वह लगातार शराब पी रहा था,संभवत:इस कारण ही उसकी मौत हुई हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक कालामढ़ निवासी अशोक उम्र 52 साल पुत्र जगदीश योगी पिछले कई सालों से शराब पीने का आदी था। अशोक की पत्नी व बच्चे किसी शादी समारोह में बाहर गए थे और बीते रोज अशोक की अपने माता-पिता से किसी बात पर विवाद हो गया था।
इसके बाद से अशोक लगातार कच्ची शराब पी रहा था और शुक्रवार दोपहर उसका शव स्थानीय मुक्तिधाम में मिला। मामले की सूचना पर से मौके पर पहुंची पुलिस ने अशोक के शव का पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अशोक की मौत सभवतः अधिक शराब पीने व गर्मी में पड़े होने से हुई है। बाकी पीएम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।