शिवपुरी। शिवपुरी जिले में भीषण गर्मी अब लोगों की सेहत और जनजीवन दोनों पर भारी पड़ने लगी है। तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचते ही दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा छा रहा है, वहीं अस्पतालों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बीते 6 दिनों में मेडिकल कॉलेज में 3746 मरीज पहुंचे, जिनमें से 958 को भर्ती करना पड़ा।
डॉक्टरों के अनुसार बुखार, खांसी, जुकाम के साथ-साथ डायरिया, उल्टी और लू के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों पर देखने को मिल रहा है। जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज दोनों में ओपीडी रोजाना हजार के पार पहुंच रही है। डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर न निकलने और अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दी है।
भीषण गर्मी अब लोगों की सेहत पर सीधा असर डाल रही है। बीते 6 दिनों में मेडिकल कॉलेज में 3746 मरीज इलाज के लिए पहुंचे, जिनमें से 958 मरीजों को भर्ती करना पड़ा। डॉक्टरों के अनुसार इन दिनों डायरिया, उल्टी, बुखार, लू और संक्रमण के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। विशेष रूप से बच्चे, बुजुर्ग और पहले से बीमार लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। जिला अस्पताल में भी ओपीडी रोजाना 1000 के पार पहुंच रही है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ गया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।