HAIR FALL की सजा- खाने में बाल निकला तो पति ने पत्नी को गंजा कर दिया

0
गजरौला-
उत्तर प्रदेश के गजरौला थाना क्षेत्र में खाने में बाल निकलने पर पति ने पत्नी को गंजा कर दिया। महिला ने बताया कि वह यूपी के पीलीभीत के गजरौला की निवासी है खाने में बाल निकलने पर उसके पति ने हैवानियत की हदें पार कर दी। महिला ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

घटना थाना गजरौला क्षेत्र की है। यहां एक गांव निवासी 30 वर्षीय महिला का कहना है कि उसका पति खाना खा रहा था। तभी खाने में बाल निकल आया. इतनी सी बात पर वो हैवान बन गया। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया, "खाने में बाल निकलने पर पति ने उसको गालियां दी. इतना ही नहीं मेरे हांथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद उसने संबंध बनाने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने गंजा कर दिया"।

महिला ने आगे बताया कि पति हैवानियत कर रहा था और देवर व सास उसे उकसाते हुए मदद कर रही थी। सभी खड़े होकर तमाशा देख रहे थे. इस घटना के बारे में मायकेवालो को फोन करके सूचना दी। इस पर वो पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट करने की कोशिश की गई। महिला का ये भी कहना है कि पति दहेज की मागं करता है। न देने पर कहता है कि लड़के को छोड़कर यहां से भाग जाओ। पुलिस ने उसके पति, देवर और सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पति को गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं, महिला अपने मायके चली गई है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!