CRIME NEWS- फिजिकल रिलेशन नहीं बनाए तो बेकरी संचालक ने पत्नी की हत्या कर दी

NEWS ROOM
0
अमरोहा।
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में दूसरी बार शरीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर युवक ने पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। राज छिपाने के लिए लाश को बोर में पैक कर मुरादाबाद के जंगलों में फेंक आया। यही नहीं, आरोपी ने अमरोहा के नगर कोतवाली में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करा दी। लावारिस लाश मिलने की जांच हुई तो मुरादाबाद पुलिस आरोपी तक जा पहुंची। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

अमरोहा नगर कोतवाली इलाके में बेकरी संचालक राहुल (बदला हुआ नाम) ने 5 दिसंबर की सुबह करीब 4 बजे पत्नी रागिनी (बदला हुआ नाम) से संबंध बनाए। थोड़ी देर बाद जब दोबारा संबंध बनाने को कहा तो पत्नी से मना कर दिया। दोनों के बीच झगड़ा हुआ तो गुस्से में राहुल ने रस्सी से गला दबाकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। फिर शव को प्लास्टिक के बारे में भरकर अपनी बाइक से मुरादाबाद जनपद के गांव रतूपुरा में जंगल किनारे सड़क पर फेंक आया, और वापस आकर अमरोहा नगर कोतवाली में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करा दी।

उधर, सड़क पर बोरे में पैक शव को देख ग्रामीणों ने मुरादाबाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक महिला की लाश की शिनाख्त के लिए कई जनपदों जनपदों में फोटो भेजे. पुलिस आसपास के जिलों से ऐसी महिलाओं का ब्यौरा भी कलेक्ट कर रही थी, जिनकी हाल ही में गुमशुदगी दर्ज हुई थी।

इसी कड़ी में अमरोहा कोतवाली में रागिनी की गुमशुदगी दर्ज होने की बात सामने आई। तस्वीरों का मिलान कराया गया तो बोरे में बंद शव अमरोहा नगर कोतवाली इलाके की रहने वाली रागिनी का निकला। उसके बाद जब मुरादाबाद पुलिस ने मृतका के पति से जब पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि कि घटना में उसने अपने भाई माही (बदला हुआ नाम) की मदद ली थी। पुलिस ने अब दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि थाना कोतवाली नगर की रहने वाली नजमा ने शिकायत दी थी कि बेटी रागिनी बिना बताए कहीं चल थी। इसी क्रम में यह जानकारी प्राप्त हुई कि 5 दिसंबर को थाना ठाकुरद्वारा के ग्राम रतूपुरा (जिला मुरादाबाद) के जंगल में एक बोरे एक बोरे में बंद शव बरामद हुआ है। शव की पहचान रागिनी के रूप में हुई। इसी बीच, मृतका के भाई ने एक केस थाना नगर कोतवाली में दर्ज कराया। पुलिस ने तत्परता तत्परता दिखाते हुए पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

इस मामले में मृतका के पति और उनके देवर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से वह मोटरसाइकिल बरामद हुई है, जिस पर लादकर आरोपियों ने लाश को जंगल में लाश को जंगल में ले जाकर फेंका था। मृतका के बाल आदि काटने में इस्तेमाल की गई कैंची भी पुलिस ने बरामद कर ली है। साथ ही उनकी निशानदेही पर महिला के कपड़े भी बरामद किए गए। बताया गया कि दोनों ने मिलकर शबाना की गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!