BF ने GF के न्यूड फोटो लेकर शादी के पेपर साइन करवा लिए - CRIME NEWS

NEWS ROOM
0
इंदौर।
इंदौर में बी.कॉम सेकंड ईयर की छात्रा के साथ सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने वाले युवक द्वारा रेप का मामला सामने आया है। घटना 23 मार्च की है, लेकिन आरोपी द्वारा छात्रा को लगातार उसके फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जा रहा था। इससे तंग आकर छात्रा ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने छात्रा के बयान के आधार पर अपहरण, रेप और ब्लैकमेल करने की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

TI संतोष दूधी के मुताबिक रविदास नगर में रहने वाली 20 साल की छात्रा की शिकायत पर कमल पुत्र कैलाश सोलंकी निवासी बोरखेडा, नेवरी जिला देवास पर अपहरण, रेप और ब्लैकमेल करने के मामले में केस दर्ज किया है। आरोपी सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। छात्रा के मुताबिक वह निजी कॉलेज में बी.कॉम फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही है। 23 मार्च 2022 को वह कॉलेज गई थी। यहां से वापस आते समय रास्ते में उसे कमल मिला। पहले काॅलोनी में किराए से रहने के चलते छात्रा उसे जानती थी। कमल ने उसे घर छोड़ने की बात की और बाइक पर बैठा लिया।

छात्रा को बाइक पर बैठाने के बाद कमल ने घर की ओर ना जाते हुए बाइपास पर गाड़ी ले ली। जब छात्रा ने उससे पूछा तो वह कहने लगा कि वह उससे बहुत प्यार करता है। शादी करना चाहता है। कुछ देर में उसे छोड़ देगा। इसके बाद कमल उसे उज्जैन ले गया। यहां पर उसने छात्रा को रेस्टोरेंट में नाश्ता कराया फिर उसके कोल्ड्रिंक में नशा मिला कर दे दिया। बेहोश होने के बाद उसे होटल के कमरे में ले जाकर रेप किया। यहां कमल ने उसके न्यूड फोटो ले लिए और शादी के लिए कुछ दस्तावेजों पर साइन करवा कर रख लिए।

रात भर कमल ने छात्रा को अपने साथ रखा। अगले दिन वह उसे उज्जैन से महू ले जाने लगा। रास्ते में दोनों एक रेस्टोरेंट पर नाश्ता करने रूके। आरोपी जब बाथरूम के लिए गया तो छात्रा वहां से मौका देखकर भाग गई और बस से अपने परिवार के पास पहुंची। परिवार ने छात्रा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। इस पर थाने में उसने मर्जी से जाने की बात कही।

इसके बाद से कमल छात्रा को मोबाइल पर कॉल कर फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। इसके बाद उसने शादी के लिए दबाव बनाया। छात्रा ने यह बात अपने परिवार के सदस्यों को बताई। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। वह छात्रा के अपहरण और रेप की घटना के बाद से अपने गांव नेवरी चला गया। उसे पकड़ने के लिए एक टीम रवाना की गई है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!