BF ने GF का रेप किया, बर्थडे सेलिब्रेट के बहाने बुलाया - GWALIOR NEWS

NEWS ROOM
0
ग्वालियर।
 ग्वालियर शहर में जन्मदिन मनाने के बहाने किशोरी को उसका नाबालिग दोस्त गुरुवार को मोतीझील प्लांट के पास ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता ने रात में ही 17 वर्षीय आरोपित के खिलाफ पुरानी छावनी थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को उसका जन्मदिन था। आरोपित ने उसे जन्मदिन मनाने के बहाने बुलाया था। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। कृष्णा नगर निवासी 14 वर्षीय किशोरी का गुरुवार को जन्मदिन था। वह जन्मदिन पर खरीदारी करने के लिए बाजार जा रही थी। उसी समय उसके दोस्त का फोन आ गया। दोस्त ने जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि वह तुम्हारा जन्मदिन मनाना चाहता है। तुम बस मोतीझील प्लांट के पीछे आ जाओ। 

किशोरी वहां पहुंच गई। पहले आरोपित ने जन्मदिन पर केक कटवाया और फिर उसके साथ गलत काम कर दिया। घरवालों को घटना के बारे में बताने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद किशोरी घर पहुंची और घरवालों को पूरी बताई। जिसके बाद घरवाले किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!