BF ने 4 माह लिव-इन में रखा, रेप के बाद शादी से मुकर गया - CRIME NEWS

NEWS ROOM
0
ग्वालियर।
ग्वालियर में फेसबुक पर दोस्ती, प्यार और उसके बाद चार महीने तक लिव-इन-रिलेशन में रहे। शादी का वादा कर बॉयफ्रेंड ने दुष्कर्म किया। अब जब युवती ने शादी के लिए कहा तो प्रेमी मुकर गया। घटना हजीरा के न्यू कॉलोनी नंबर दो की है। बॉयफ्रेंड से मिले धोखे के बाद युवती हजीरा थाना पहुंची है और दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में तत्काल दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्वालियर के हजीरा स्थित न्यू कॉलोनी नंबर-2 निवासी 20 वर्षीय काजल (बदला हुआ नाम) ने हजीरा थाना पहुंचकर अपने ही बॉयफ्रेंड के खिलाफ रेप की शिकायत की है। युवती ने बताया कि चार साल पहले उसकी मुलाकात फेसबुक पर मुकेन्द्र पुत्र नरेश राजपूत निवासी हजीरा से हुई थी। फेसबुक पर चैट करते-करते उनके बीच अच्छी दोस्ती हो गई। दोस्ती के बाद मुकेन्द्र ने उसे प्यार का इजहार किया। उसने कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। इस पर युवती ने उसके शादी के प्रस्ताव को मान लिया। दोनों काफी दिन तक ठीक रहे। बीते चार महीने तक मुकेन्द्र युवती को अपने साथ लिव-इन-रिलेशन में रखा। उससे शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाता रहा। कई बार उसकी मर्जी के खिलाफ जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अब जब युवती ने प्रेमी से शादी के लिए कहा तो वह मुकर गया। उसने साफ इनकार कर दिया कि वह किसी से भी शादी कर लेगा, लेकिन उससे नहीं करेगा।

बॉयफ्रेंड के शादी से इनकार करने और युवती को अपने घर से भगा देने के बाद पीड़िता तत्काल हजीरा थाने पहुंची और मामले की शिकायत की है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल आरोपी मुकेन्द्र के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने उस पर लगाए आरोप झूठे बताए हैं।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!