BF शादी से मुकरा GF ने सुसाइड कर लिया, 2 माह बाद FIR - GWALIOR CRIME NEWS

NEWS ROOM
0
ग्वालियर।
ग्वालियर में एक छात्रा के खुदकुशी करने के दो महीने बाद खुलासा हुआ है कि उसके साथ रेप हुआ था। रेप करने वाला कोई और नहीं उसका ही दोस्त था। जिसने उसे प्यार के जाल में फंसाकर शादी के सपने दिखाकर दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल करने लगा। जब छात्रा ने शादी के लिए कहा तो वह मुकर गया। इस पर छात्रा ने सुसाइड कर लिया। पुलिस को जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा के रेप होने का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने छानबीन की तो बॉयफ्रेंड का एंगल सामने आया। पुलिस ने जांच के बाद छात्रा के साथ रेप करने और उसे जान देने पर विवश करने वाले बॉयफ्रेंड पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अपने घर से फरार है। 

शहर के माधौगंज स्थित गणेश विहार निवासी 16 वर्षीय रजनी  (बदला हुआ नाम) 11वीं की छात्रा थी। 28 जनवरी को खुदकुशी कर ली थी। नाबालिग की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। जांच में धीरे-धीरे कई मामलों का खुलासा हुआ। छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके साथ दुष्कर्म की बात सामने आई। जब पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि मृतका का प्रेम प्रसंग योगेश पाल पुत्र प्रकाश चंद्र पाल निवासी नादरिया की माता गुढ़ा से चल रहा था। दोनों में घटना से चार महीने पहले दोस्ती हुई थी फिर प्यार हो गया। दोनों शादी करना चाहते थे। शादी करने का वादा कर योगेश ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पर छात्रा के खुदकुशी करने के ठीक दो दिन पहले उसने शादी से इनकार कर दिया। छात्रा को धमकाया किसी को दुष्कर्म की बात बताई तो बदनाम कर देगाा।

छात्रा कम समय में योगेश पाल पर बहुत ज्यादा विश्वास करने लगी थी। जब उसने शादी से अचानक इनकार कर दिया तो छात्रा का दिल टूट गया। इसके बाद उसने खुदकुशी जैसा कदम उठा लिया। प्रेमी के धोखा देने से वह काफी टूट गई थी। पुलिस ने जांच के बाद प्रेमी योगेश पाल के खिलाफ धारा 376 के तहत दुष्कर्म और धारा 305 के तहत आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!