BF किडनेप करके पूना ले गया, बंधक बनाकर रेप किया - INDORE CRIME NEWS

NEWS ROOM
0
इंदौर।
इंदौर में पढ़ाई कर रही एक छात्रा का उसका साथी स्टूडेंट अपहरण कर ले गया। आरोपी ने जबरदस्ती उसके साथ शादी भी रचा ली। पीड़िता पुणे से भागकर इंदौर पहुंची और अपने पिता को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक छात्रा पहले भी आरोपी छात्र पर केस दर्ज करवा चुकी है।

TI भंवरकुआ शशिकांत चौरसिया के मुताबिक जानकी नगर में रहने वाली 22 वर्षीय एक छात्रा इलाके के एक कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई कर रही है। मार्च में उसकी गुमशुदगी दर्ज हुई थी। परिवार को जानकारी लगी थी कि उसके साथ पढ़ने वाला छात्र प्रेम पुत्र रवीन्द्र निवासी सम्राट कॉलोनी भी लापता है। पुलिस ने प्रेम के घर पर पता करने पहुंची लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। इस बीच छात्रा के परिजन लगातार उसे ढूंढ़ने में लगे थे।

इधर, मंगलवार को छात्रा अचानक इंदौर पहुंची। यहां उसने पिता को बताया कि उसका अपहरण प्रेम ने किया था। उसने पहले मिलने की बात कही थी। फिर इंदौर से अपने साथ पुणे ले गया। यहां आर्य समाज में उससे शादी कर ली। इसके बाद अपने साथ बधंक बनाकर रखे रखा।

पुलिस के मुताबिक प्रेम भी युवती के साथ ही कॉलेज की पढ़ाई कर रहा है। पहले भी उस पर लड़की नाबालिग रहते हुए पॉक्सो एक्ट के मामले में केस दर्ज करा चुकी थी। इसके चलते प्रेम को जेल भी भेजा गया था। पुलिस के मुताबिक प्रेम के बारे में पता चला है कि वह पुणे में रह रहा है। पुलिस के मुताबिक जल्दी आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!