शिवपुरी। इन दिनों शहर में क्राईम का ग्राफ लगातार बढ रहा है। छोटी छोटी बारदातों से शहर के निवासी अब अपने आप को महफूज महसूस करने से डर रहे है। शहर में लगातार एक के बाद एक बारदात मोबाईल लूटने की हो रही है। जहां रास्ता चलते से मोबाईल के लुटेरे मासूम बच्चों और युवतीयों को निशाना बनाकर लूट की बारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला बीते रोज गांधी पार्क के पास से आया। जहां दो बदमाशों ने कॉलेज से लौट रही एक छात्रा का मोबाईल छिना लिया।
जानकारी के अनुसार नैना पुत्री प्रेमनारायाण सोनी निवासी श्रीनाथ ज्वेलर्स सुनार गली आज दोपहर लगभग डेढ बजे गल्र्स कॉलेज से लौट रही थी। तभी गांधी पार्क के पास दो अज्ञात बदमाश बाईक से आए और चलती बाईक से छात्रा का मोबाईल छिनाकर रफूचक्कर हो गए।
इस मामले की शिकायत पीडिता ने सिटी कोतवाली में की। जहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ऐसा नही है कि यह पहला मामला है। इससे पहले भी तारकेश्वरी कॉलोनी निवासी दीक्षित जी ,सोनू जैन सहित लगभग 5 से छ: लोगों के मोबाईलों को उक्त आरोपी निशाना बना चुके है। परंतु आज दिनांक तक इन आरोपीयों पर कार्यवाही नहीं होने के चलते इनके हौसले बुलंद है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।