शिवपुरी। खबर जिले के सीहोर थाना और भौंती थाना क्षेत्र के खोड चौकी से आ रही है। जहां बीते रोज सीहोर में एक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दूसरी घटना खोड चौकी क्षेत्र के ग्राम दरगवां से आ रही है। जहां एक महिला ने अपने खलियान की टपरिया में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सीहोर के मामले में परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। जबकि खोड के मामले में पुलिस को ग्रामीणों ने उक्त मामले की सूचना दी। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार पहली घटना सीहोर थाना क्षेत्र के ग्राम पलई की है। जहां बीते रोज पप्पू उर्फ घनश्याम पुत्र भूर्री परिहार उम्र 22 साल ने अपने घर में झांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस समय युवक ने फांसी लगाई उस समय घर पर कोई नहीं था। युवक के परिजन मजदूरी करने गए हुए थे। इस मामले की सूचना भूर्री पुत्र घमण्डी परिहार ने पुलिस को दी। जहां पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
दूसरी घटना जिले के भौंती थाना क्षेत्र की खोड चौकी क्षेत्र से आ रही है। जहां बीते रोज ग्राम दरगवा में महिला भूरीबाई पत्नि सुरेश लोधी उम्र 35 साल ने अपने ही खलियान पर बनी टपरिया में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले की सूचना पीडिता के परिजनों ने नहीं दी। अपितु ग्रामीणों ने उक्त मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के मायके बालों को बुलाकर उसका पीएम कराया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।