शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र से आ रही है। जहां बीते रोज एक निकम्मे पति ने दूसरों के घरों में जाकर खाना बनाकर घर चला रही एक महिला को उसी के पति ने महिला को पीट दिया। इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस थाना कोतवाली में की। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार गीता बाई पत्नि काली बाथम निवासी अग्रवाल धर्मशाला के पास शिवपुरी ने कोतवाली में शिकायत करते हुए बताया कि उसका पति निकम्मा है। वह तो कोई काम करता नही है। घर चलाने के लिए महिला को खुद दूसरों के घरों में खाना बनाने जाना पडता है। बीते रोज वह दूसरे के घर पर खाना बनाकर लौटी तो वह पति को नागवार गुजरा जिसपर पति ने नाराज होकर महिला को पीट दिया। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 294.323.506 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है ।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।