शिवपुरी। श्योपुर जिले की कोतवाली थाना क्षेत्र के पाली रोड स्थित दीनदयाल एकीकृत बस स्टैंड पर रात को बस की छत पर सोए हुए युवक की नींद में बस से नीचे गिर जाने से मौत हो गई। घटना बुधवार रात 11.30 बजे की बताई गई है।
युवक के नीचे गिरने का पूरा वाकया सीसीटीवी में कैद हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक बैराड़ से श्योपुर में फल खरीदने के लिए गया था, रात होने के कारण और मंडी पास ही होने पर वह बस की छत पर ही जाकर सो गया था।
मिली जानकारी के अनुसार शिवपुरी जिले के बैराड़ निवासी राकेश पुत्र चेमराम बाथम बैराड़ से श्योपुर अपनी दुकान के लिए फल खरीदने के लिए गया था। रात को बस की छत पर जाकर सो गया, लेकिन गहरी नींद में होने की वजह से करवट बदलते ही वह बस से सीधा नीचे आ गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तलाशी शुरू की तो तब जाकर युवक की पहचान हो सकी। पुलिस ने घटना सूचना परिजनों को दी और शव का पीएम करवाकर शव को परिजनों को सौंपकर मर्ग कायम कर लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।