कोलारस। खबर जिले के कोलारस अनुविभाग के लुकवासा चौकी क्षेत्र के ग्राम खरई से आ रही है। जहां बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर घर में रखे 40 हजार रूपए नगद सहित 70 हजार का सामान पार कर दिया। इस मामले की शिकायत पीडित ने पुलिस चौकी लुकवासा में की। जहां पुलिस ने पीडित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार सुरेश पुत्र बाबूलाल जाटव उम्र 40 साल निवासी खरई अपने घर के बाहर आंगन में खटिया डालकर सो रहा था। उसका बेटा और बहू अंदर रूम में सो रहे थे। तभी अज्ञात चोरों ने दूसरे कमरे का ताला तोडकर घर में रखे 40 हजार रूपए नगद सहित सोने चांदी का सामान कीमत 70 हजार रूपए पार कर दिया। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ धारा 457,380 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।