बहला फुसला कर अपनी चाची को ही ले भागा भतीजा, बंद कमरे में 20 दिन तक करता रहा RAPE | karera, Shivpuri News

0
करैरा। खबर जिले के करैरा अनुविभाग के ग्राम धामना से आ रही है। जहां बीते 7 मार्च को घर से गायब एक महिला ने अपने ही भतीजे पर रेप का आरोप लगाया है। इस मामले की पहले करैरा थाने में गुमुशुदगी दर्ज थी। परंतु महिला के लौटने के बाद पुलिस ने इस मामले में महिला के बयानों पर रेप का मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार बीते 7 मार्च को एक 27 वर्षीय महिला अपने भतीजे अजय पुरी पुत्र सुरेश पुरी गोस्वामी से साथ घर से फरार हो गई। इस मामले की सूचना महिला के पति ने पुलिस थाना करैरा में की। जहां पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर गुमुशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश में जुट गई। 

बीते रोज महिला बापिस आई और उसने पुलिस को बताया कि उसे उसका भतीजा अजय पुरी बहला फुसला कर अपने साथ सिकन्दराबाद ले गया। जहां एक बंद कमरे में वह लगातार चाची की इज्जत को तारतार करता रहा। जैसे तैसे वह आरोपी के चंगुल से छूटकर बापिस आई। चाची की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी भतीजे के खिलाफ धारा 342,376 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!