देखें चौंकाने वाला: तीसरी मंजिल से गिरा मासूम विद्युत लाइन में उलझा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर जिले के राघवेन्द्र नगर से आ रही है। जहां बीते रोज शिवरात्रि के मौके पर एक 2 साल का मासूम छत से गिर गया। छत से गिरते हुए मासूम हाइटेंसन के तारों में उलझ गया। दोडते करंट की चपेट में आने के बाद मासूम नीचे जा गिरा और एक महिला के उपर गिर गया। घायल मासूम को लेकर परिजन तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां मासूम की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ग्वालियर रैफर कर दिया। परिजन मासूम को लेकर ग्वालियर के निजी चिकित्सालय में पहुंचे। जहां मासूम की हालात में सुधार हुआ। इस घटना के बाद परिजन इसे चमत्कार मान रहे है। 

जानकारी के अनुसार कार्तिक पुत्र राजवीर यादव उम्र 2 साल निवासी राघवेन्द्र नगर अपने घर की तीसरी मंजिल पर खेल रहा था। अचानक रैलिंग पर खेलते समय रैलिंग टूट गई और मासूम छत से गिर गया। पडौसी रजत जैन और अमित गुप्ता ने बताया है कि वह घटना के समय मौके पर मौजूद थे। मासूम छत से गिरकर हाईटेंसन लाईन पर जा गिरा।

जिससे लाईन में जोरदार फाल्ट हुआ। उसके बाद मासूम हाईटेंसन लाईन से गिरकर पास से गुजर रही एक महिला के उपर जा गिरा। पूरा मामला पास में लगे सीसीटीव्ही में कैद हो गया। मासूम को गिरता देख महिला भी डर गई और वहां से भागने लगी। तभी तत्काल कॉलोनी बासी मासूम को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां से मासूम को ग्वालियर रैफर कर दिया। ग्वालियर मे मासूम की हालात में सुधार है। परिजन इस वीडियों को देखने के बाद महाशिवरात्रि पर इसे चमत्कार मान रहे है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!