Shivpuri News / रेलवे ओवरब्रिज के नीचे मिली लाश

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के ग्राम ककरवाया में स्थित रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी मिली। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर मृतक की शिनाख्ती के प्रयास शुरू कर दिए हैं। 

बताया जाता है कि मृतक पेंट नहीं पहने हुए था और उसके हाथ व पैर सहित कपड़े गंदे थे जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि मृतक की मानसिक  हालत ठीक नहीं थी और वह ब्रिज से गिरकर मौत का शिकार हो गया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

साइकिल चालक को बचाने के चलते ट्रक पलटा, ड्राइवर और क्लीनर घायल 

कोलारस थाना क्षेत्र के गांधी पेट्रोल पंप के सामने एक ट्रक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रक चालक औ परिचालक घायल हो गया है। ट्रक क्रमांक यूके 06 सीए 7437 पूना से कलकता घरेलू सामान लेकर जा रहा था। 

उसी समय कोलारस थाना क्षेत्र में हाईवे पर चल रहे एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में ट्रक हाईवे के बीच बनी नाली में जाकर पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक मोनू वाजपेयी और परिचालक मोनू यादव घायल हो गए। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!