Valentine's Day : घर से पेपर देने की कहकर गई 16 वर्षीय किशोरी BF के साथ फरार हो गई | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। इन दिनों वेलेंटाइन सप्ताह चल रहा है। जिसके चलते प्रेमी जोडे में प्यार का परमान पूरे जोश पर है। हर प्रेमी जोडा अपने प्यार को खुश करने के लिए हर संभव कदम उठा रहा है। ऐसा ही मामला आज जिले के बदरवास थाना क्षेत्र से आया है। जहां बीते रोज एक किशोरी अपने घर से पेपर देने की बात कहकर गई थी। परंतु वह वापिस नही लौटी। इस मामले में परिजनों ने किशेारी को हर संभव जगह पर तलाश परंतु किशोरी नहीं मिली तो परिजनों ने उक्त मामले की शिकायत बदरवास थाने में की। जहां पुलिस ने किशोरी के नाबालिग होने के चलते अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम अगरा निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी अपने घर से स्कूल में पेपर देने की बातकहकर निकली थी। पंरतु वह घर वापिस नहीं पहुंची। परिजनों ने हर संभव जगह किशोरी की तलाश की। परंतु किशोरी नही मिली। 

जिस पर परिजनों ने पता किया तो सामने आया कि किशोरी का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते वह प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस मामले में किशोरी के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!