शिवपुरी। खबर जिले के भौंती थाना क्षेत्र के पारोंच नदी से आ रही है। जहां बीते रोज नदी से खेत में पानी दे रहे एक किसान की नदी के गहरे पानी में डूब जाने से मौत हो गई। इस मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार नंदकिशोर पुत्र नाथूराम लोधी उम्र 35 साल निवासी भौंती अपने खेत में नदी में पंप रखकर पानी दे रहा था। तभी अचानक पंप में खराबी आ गई। जिसे सही करने नंदकिशोर पानी में उतारा। पानी की गहराई अधिक हो जाने से युवक पानी में ही डूब गया। परिजनों ने तत्काल उक्त मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।