जय किसान फसल ऋण माफी योजना: ​यहां होगा किसानों की शिकायतों का निराकरण | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत किसानों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण हेतु जिला स्तर पर कार्यालय उपायुक्त सहकारिता जिला शिवपुरी में कंट्रोल रूम का गठित कर अधिकारियों को नियुक्त किया है।

कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने बताया कि किसानों द्वारा लगातार शिकायतें की जा रही है कि प्रकाशित सूची में उनके द्वारा या तो ऋण प्राप्त नहीं किया गया है या दर्शाए गए ऋण की राशि में अंतर है। उक्त समस्याओं के निराकरण हेतु गठित दल में प्रभारी निरीक्षक श्रीमती विनीता सक्सेना(8770413206), सहायक ग्रेड-3 श्री अनिल सक्सेना(9584966072), सहायक ग्रेड-2 शुभम शर्मा(8519039584), भृत्य गुलाब कुशवाह एवं भृत्य सुल्तान सिंह को नियुक्त किया गया है। जबकि कंट्रोल रूम में नियंत्रणकर्ता के रूप में सहायक पंजीयक अंकेक्षण अखिलेश शुक्ला(8349766369) एवं अंकेक्षण अधिकारी श्री सी.एल.मौर्य(9993386290) होगें। उक्त दल प्रतिदिन प्रातः 10.30 बजे से शाम 05.30 बजे तक कार्यरत रहेगा। 

दल में कंट्रोल रूम के प्रभारी एवं जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गई है वह अनुविभाग स्तर से प्राप्त शिकायतों का एवं निराकरणों को प्रपत्र में भरकर कार्यालय आयुक्त सहकारिता मध्यप्रदेश विंध्याचल भवन के कंट्रोल रूम पर प्रतिदिन प्रस्तुत करेगा। साथ ही सहकारिता विभाग भोपाल द्वारा तैयार पोर्टल पर अपलोड करेगा। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!