शिवपुरी। आज एक अजीबों गरीब मामला सामने आया है जिसे पढकर हर कोई मुस्कुराने के लिए मजबूर हो जाएगा। दरअसल मामला है कि आज एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वह आरोपी कोई इंसान नहीं अपितु एक मुर्गा है। इस मुर्गा पर आरोप है कि इसने एक मासूम को काट लिया। जिससे मासूम चोटिल हो गई है।
जानकारी के अनुसार शिवपुरी के फिजीकल कालेज रोड थाने मे एक अनोखा मामला सामने आया है इस थाने मे एक बच्चे पर हमला करने वाले आरोपी को हिरासत में लिया गया है और ये कोई इंसान नही बल्कि एक मुर्गा हे इस मुर्गे पर आरोप है की उसने पडोस मे रहनेवाली एक बच्ची को काट लिया है। फिजीकल थाने में रोती हुई महिला अपने बेटे की तरह पालपोस कर बडें किये गए अपने मुर्गे के लिये आंसु बहा रही है और अपने मुर्गे की जगह खुद सजा भुगतने को कह रही है।
दरअसल इसके मुर्गे ने अपने पडोसी की एक बर्ष की बच्ची रितिका को काट लिया। जिससे बच्ची के गाल पर खून आ गया और रितिका की माँ अपनी बच्ची को लेकर फिजीकल थाने जा पहूंची और मुर्गे की शिकायत की वही फिजीकल थाना पुलिस ने मुर्गे और उसके मालिक पप्पू जाटव को बुला लिया वही पप्पू और उसकी पत्नी बच्ची रितिका की मां से माफी मांगते रहे दो घंटे के बाद रितिका की मां ने समझाइश देते हूऐ मुर्गे को माफी दी।
पुलिस हिरासत में मुर्गा pic.twitter.com/gpMbMZ00uz— Shivpuri Samachar (@ShivpuriS) February 2, 2019


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।