प्यार में विवाहता प्रेमिका ने खिलाए जहर भरे लडडू, ​पति ने सर पर वार कर दिया, ऐसे हुई अशोक की हत्या | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के धौहर्रा गांव से आ रही है कि थाना क्षेत्र के धौहर्रा गांव में नारायण सिंह की लाश पिछले 22 जनवरी को खेत पर पडी मिली थी। बताया जा रहा था कि बिजली कनेक्शन के विवाद को लेकर अशोक सिंह लोधी की  हत्या की गई हैं लेकिन पुलिस की जांच में कहानी में नया मोड आया हैं कि अशोक की  हत्या प्रेम प्रंसग के चलते हुई हैं। मृतक ओर हत्यारे की पति के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

इस मामले में एक चौकाने वाला खुलासा हुआ है कि मृतक अशेाक उम्र 35 वर्ष पुत्र नारायण सिंह लोधी की लाश जब पुलिस ने जब्त की तो उसके मुंह में लडडू फंसा मिला था। पुलिस ने पुछताछ तो ज्ञात हुआ कि इस प्रेम प्रसंग की जानकारी हत्यारे पति को लग गई थी। प्रेमिका अपने प्रेमी से पीछा छुडाना चाहती थी, और हत्या वाले दिन उसने अपने प्रेमी को खेत पर बुलाया और जहर से भरे लडडू खिला दिए। इतने में पति आ गया और अपनी पत्नि को मृतक अशोक को लडडू खिलाते हुए देख गुस्से में आकर उसके सर पर जोरदार हमला कर दिया। 

हमला इतना जोरदार था कि अशोक की मौत तत्काल हो गई। पत्नि ने अपने पति से कहा कि तुमने इसको क्यो मारा,मैने पहले ही इसे जहर भरे लडडू खिला दिए थे,यह वैसे ही मर जाता। पुलिस ने इस हत्याकाण्ड को सुलझाते हुए पति-पत्नि को अशोक लोधाी के हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया हैं।

जानकारी के मुताबिक अशोक (35) पुत्र नारायण लोधी निवासी धौहर्रा की 21-22 जनवरी की रात खेत पर लाश पड़ी मिली थी। परिजनों ने गांव के ही रामदास, हजरत और सुरेंद्र पर हत्या का संदेह जताया था। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद तीनों संदेहियों से पूछताछ की। पहले ही दिन परिजनों ने बिजली ट्रांसफार्मर से कनेक्शन लेने पर हजरत लोधी पर संदेह जताया। लेकिन पुलिस पूछताछ में हत्या की वजह  अलग निकलकर सामने आए। 

पुलिस ने इन संदेहियो का रांउडअप किया और अपनी जांच को आगे किया तो जांच में निकला कि संहेही रामदास लोधी और मृतक अशोक लोधी का घर आमने-सामने था। रामदास की पत्नि और मृतक अशोक लोधी के बीच अवैंध संबंध थें। रामदास ने कई बार अशोक को अपनी पत्नि से बातचीत करने से मना भी किया था,लेकिन अशोक नही मान रहा था। इस कारण पति-पत्नि में अक्सर क्लेश होता रहता था। 

पुलिस पूछताछ में रामदास लोधी ने स्वीकारा कि उसने अशोक लोधी के सिर पर हल के फार से हमला किया था। इससे उसकी मौत हो गई। रामदास का कहना है कि पत्नी और अशोक को कई बार बातचीत करते हुए देख लिया था। समझाने पर भी नहीं माना। खेत पर लड्‌डू खाते देख रहा नहीं गया और हमला कर हत्या कर दी। 

पत्नी बोली- मारने के लिए लड्‌डुओं में जहर मिलाकर खिलाया था 
मृतक अशोक लोधी के मुंह में लड्‌डू मिले हैं। हमले के वक्त अशोक लड्‌डू खा रहा था। पति द्वारा अपराध स्वीकार कर लेने के बाद पुलिस पूछताछ में पत्नी ने स्वीकारा है कि वह भी अशोक को मारना चाहती थी। इसलिए खेत पर बुलाकर जहरीले लड्‌डू दे दिए थे। 

लेकिन पति को इस बारे में पता नहीं था। हत्या कर देने के बाद बताया कि लड्‌डुओ में जहर मिलाकर खिला दिया था। हालांकि अभी बिसरा रिपोर्ट आना बाकी है। उसके बाद ही जहर के बारे में पता चल सकेगा। 

प्रेम प्रसंग के चलते अशोक की हत्या हुई है, पति-पत्नी ने अपना अपराध स्वीकार लिया है 
अशोक लोधी की प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या हुई है। पूछताछ में आरोपी पति-पत्नी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। पत्नी ने लड्‌डू में जहर मिलाकर खिलाना बताया है, लेकिन इससे पहले ही पति ने हमला कर मार डाला। गांव में मृतक और आरोपी का घर आमने-सामने है। बिसरा रिपोर्ट के बाद स्थिति और भी स्पष्ट हो जाएगी। दोनों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश करेंगे। अशोकबाबू शर्मा, थाना प्रभारी मायापुर

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!