खबर का असर: किसान कर्ज घोटाल की जांच के लिए हरवीर सिंह ने सिंधिया को चिट्टी लिखी | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। एक बार फिर शिवपुरी समाचार डॉटकॉम की खबर का असर हुआ है। जिसके चलते कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रबक्ता ने शिवपुरी समाचार डॉट कॉम की खबर के बाद सांसद सिंधिया को चिट्टी लिखी है। सांसद सिंधिया को लिखी चिट्टी में हरवीर सिंह ने सोसाईटीयों द्धारा किसानों को बिना बताए कर्जादार बनाने और फिर कर्जमाफी की सूची में नाम आने के मामले में उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। 

सांसद सिंधिया को भेजे गए पत्र में हरवीर सिंह रघुवंशी ने लिखा है कि कांग्रेस की सरकार द्वारा किसानों को वचन-पत्र में दिए गए वादे मुताबिक प्रत्येक किसान का 02 लाख रूपयें तक का कर्ज माफ करने के आदेश जारी किए है। जिसमें क्रमश: सहकारी, ग्रामीण तथा राश्ट्रीयकृत बैंक षामिल है। कर्जदार किसानों की सूची पंचायत पटल पर प्रकाशित की गई है और किसानों से दावें-आपत्ति लिए जा रहे है। जब सूची प्रकाशित हुई तब किसानों सेकड़ों किसानों को ज्ञात हुआ कि हमने जो कर्ज लिया ही नही वह कर्ज हमारे नाम पर क्यों दर्शाया गया है। 

अधिकांश  सोसायटियों में यह घोटाला खाद्य परमिट के नाम पर हुआ है। इस आशय की प्रमाणित शिकायत किसानों ने प्रशासन से की है और समाचार-पत्रों में भी प्रमाणित समाचार प्रकाशित हो रहे है। प्रदेश  कांग्रेस महासचिव हरवीर सिंह रघुवंशी ने सांसद श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर इस फर्जी ऋण प्रकरणों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। 

यहां बता दे कि इस मामले को सबसे पहले शिवपुरी समाचार डॉट कॉम ने 17 जनवरी के अंक में नई सरकार में पक रहा है ऋण माफी घोटाला,जो कर्जदार नहीं थे उनका कर्जा माफ हो गया नामक शीर्षक से सबसे पहले प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उसपर आज हरवीर सिंह रघुवंशी ने सांसद सिंधिया को यह पत्र लिखा है। पुरानी खबर पढने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!