Shivpuri News: सिंधिया के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, भडकी उषा भार्गव पहुंची थाने

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री और गुना-शिवपुरी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ लिखी गई एक टिप्पणी अब पुलिस के दरवाजे तक पहुंच गई है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उषा भार्गव ने मामले में कार्रवाई के लिए फिजिकल थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत के अनुसार, टिप्पणी करने वाले व्यक्ति की फेसबुक आईडी प्रकृति का दोस्त के नाम से दिखाई दे रही है। शिकायतकर्ता का दावा है कि उक्त व्यक्ति संभवतः सागर या दमोह का रहने वाला है। शिकायत में मांग की गई है कि पुलिस अपने स्तर से उक्त व्यक्ति की पूरी जानकारी निकलवाए और उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करे। 

फिजिकल पुलिस को दी गई इस शिकायत के बाद अब मामला जांच के दायरे में है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आईडी किसकी है, टिप्पणी कहां से की गई और उसमें क्या लिखा गया था। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।

इनका कहना है
सोशल मीडिया पर की केंद्रीय मंत्री के खिलाफ टिप्पणी के संबंध में एक शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
अविनाश राठौड़ टीआई, फिजिकल।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!