सांसद सिंधिया के साथ महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी भी शिवपुरी में, लेगी कार्यक्रमों में भाग | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कल मध्यप्रदेश शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी 06 जनवरी 2019 को शिवपुरी में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी। 

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी 06 जनवरी को ग्वालियर मेले का उद्घाटन उपरांत दोपहर 12 बजे कार द्वारा ग्वालियर से शिवपुरी के लिए प्रस्थान करेंगी। जहां आप सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगी। दोपहर 02.30 बजे शिवपुरी से भोपाल के लिए रवाना होंगी।

सांसद सिंधिया का यह है दौरा कार्याक्रम 

शिवपुरी-गुना संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 06 जनवरी से 08 जनवरी 2019 तक जिले के तीन दिवसीय प्रवास के दौरान अनेकों कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री सिंधिया 06 जनवरी को दोपहर 12 बजे कार द्वारा ग्वालियर से रवाना होकर दोपहर 01.45 बजे सतनवाड़ा पहुंचेंगे। जहां आप सिंध परियोजना एवं एनटीपीसी कॉलेज का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 02.15 बजे चिटौरा में बिनेगा आश्रम में संत समागम एवं भण्डारे में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 02.45 बजे नोहरीकलां में शिवपुरी मेडीकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 03.15 बजे से 300 बिस्तरीय अस्पताल का निरीक्षण कर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य मिशन के कार्यक्रम कार्यक्रम में भाग लेंगे। 

दोपहर 04 बजे जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे। अपराह्न 05 बजे पोलोग्राउण्ड में चल रहे क्रिकेट टूनामेंट के कार्यक्रम और राष्ट्रीय हेण्डबॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता के कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 06 बजे ग्राम टोंका में ''आपका सांसद आपके यहां'' कार्यक्रम में भाग लेंगे और शाम 07.15 बजे वार्ड नम्बर 30 में कोरी समाज के आयोजित सम्मेलन में भाग लेंगे। 

बॉम्बे कोठी में रात्रि विश्राम के पश्चात 07 जनवरी 2019 को प्रातः 09.45 बजे जनसंपर्क कर, प्रातः 10.15 बजे से चार स्थानों पर सांत्वना देने जाएगें। प्रातः 10.45 बजे कोटा नाका के लिए रवाना होंगे। जहां आप प्रातः 11.30 बजे प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की रोड़ का भूमिपूजन करेंगे। दोपहर 01 बजे कोलारस में मतदान केन्द्र के पोलिंग कार्यक्रर्ताओं की बैठक लेंगे। दोपहर 02.45 बजे धंधेरा से जरिया रोड़ के निर्माण कार्य का भूमिपूजन तथा राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत अकाझिरी में सबस्टेशन का उद्घाटन करेंगे। अपराह्न 04.30 बजे प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत अतरूनी से टोरिया भदेरा मार्ग का भूमिपूजन करेंगे। शाम 06.15 बजे नगर पालिका शिवपुरी के विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। प्रातः 07.15 बजे सेवानिवृत्त कर्मचारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में भाग लेंगे। इसके उपरांत बॉम्बे कोठी में रात्रि विश्राम करेंगे। 

08 जनवरी 2019 को प्रातः 09.30 बजे बॉम्बे कोठी में जनसंपर्क एवं प्रातः 10 बजे पुरानी शिवपुरी में आपका सांसद आपके यहां कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रातः 10.45 बजे छात्र-छात्राओं से चर्चा करेंगे। प्रातः 11.30 बजे महिला स्वसहायता समूह के कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 12.45 बजे ग्राम बोलाई में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत ग्राम गोराटीला से बोलाई तक तथा एबीरोड से ग्राम निवोड़ा तक सड़क निर्माण के कार्य का भूमिपूजन करेंगे।

दोपहर 02.15 बजे ग्राम उमरीकलां में आपका सांसद आपके यहां कार्यक्रम अंतर्गत ग्रामीणों से चर्चा करेंगे। अपराह्न 3.30 बजे ग्राम सलैया में नल-जल योजना का उद्घाटन करेंगे। अपराह्न 04.45 बजे ग्राम बामौर-डामरोन में करैरा से बामौरकलां रोड़ के निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। इसके उपरांत रात्रि 07.30 बजे ग्वालियर के लिए रवाना होंगे। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!