शिवपुरी। आज खनियांधाना पुलिस ने अवैध कट्टे के साथ एक आरोपी को हिरासत में लिया है। उक्त आरोपी किसी बडी बारदात को अंजाम देने की फिराक में था। जिसपर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि रेड्डी चौराहे के पास खनियाधाना में एक व्यक्ति कोई घटना घटित करने की नियत से अवैध हथियार लिए घूम रहा हैं।
सूचना पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी गजेंद्र सिंह कंवर को आदेश किया कि तत्काल कार्यवाही कर सूचना से मुझे अवगत करावे पर से अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एसडीओपी पिछोर आर.पी. मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खनियाधाना के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर दबिश दी।
दबिश के दौरान पुलिस को देखकर आरोपी बगलें झांकने लगा संदेह होने पर पुलिस टीम उसकी ओर बड़ी तो उक्त व्यक्ति भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास 1 एक 315 बोर का देशी कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड मिला, नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम रामसेवक उर्फ गैला साहू पुत्र रामगोपाल साहू उम्र 19 साल निवासी ग्राम गूडर रोड खनियाधाना का होना बताया जिसके कब्जे से मिले देशी कट्टा मय जिंदा राउण्ड को विधिवत जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।