रात में टेंकर चुराकर भाग रहा था, पब्लिक ने रोका तो दिखाई कोर्ट की हैकडी | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0

शिवपुरी। खबर शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां आज रात्रि में लगभग 3 बजे दो चोर साईड बाजपेयी के बगीचे के पास रखे एक पानी के टेंकर को चुराकर भगाने लगे। इस बात की भनक स्थानीय लोगों को लग गई तो उन्होंने इस टेंकर और ट्रेक्टर को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी पब्लिक पर ही ट्रेक्टर चढाने का प्रयास करने लगे। इस मामले की सूचना ट्रेक्टर के चालक ने पुलिस को दी। जहां पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपीयों को पकडकर थाने लेकर आए। जहां ट्रेक्टर सहित आरोपीयों को हिरासत में ले लिया है। 


जानकारी के अनुसार राहुल अष्ठाना पुत्र दिनेश अष्ठाना निवासी उम्र 27 साल निवासी सुभाष कॉलोनी का टेंकर साईड पर खडा कर अपने घर सोने चला गया। तभी रात्रि में लगभग 3 बजे कोई अज्ञात ट्रेक्टर आया और इस टेंकर को लेकर जाने लगा। जिसपर पडौसी की नींद खुल गई और उसने इस ट्रेक्टर चालक को आवाज दी परंतु उसने अनसुना कर टेंकर लेकर चलता बना। 


इस बात की सूचना पडौसी बंटी ने तत्काल टेंकर के मालिक राहुल को दी। राहुल तत्काल पहुंचा और देखा तो तब तक आरोपी टेंकर को फिजीकल कॉलेज के गेट तक ले आया। जब राहुल ने टेंकर को रौकने का प्रयास किया तो आरोपी ने राहुल पर ही टेंकर चढाने का प्रयास किया। उसके बाद पब्लिक के इस चोर को दबौचा। तभी चोर का साथी पब्लिक के बीच से भागने लगा और टेक्टर से गिर गया। जिससे उसके सिर में चोट आई है। 

रंगे हाथों पकडे जाने के बाद भी आरोपी पब्लिक पर रौब जमाता हुआ कहने लगा कि उसके पिता कोर्ट में है वह सबको देख लेगा। लेकिन पब्लिक ने उसकी न सुनी और आरोपीयों को पकडकर फिजीकल पुलिस के हबाले कर दिया। बताया गया है आरोपी बाबू क्वाटर्र रोड पर शासकीय क्वार्टर क्रमांक 44 में रहता है। वह नशे का आदि है आरोपी के पिता न्यायालय में ड्रायवर बताए जा रहे है। खबर लिखे जाने तक आरोपी को पुलिस ने थाने में बंद कर रखा है। परंतु अभी आरोपीयों के खिलाफ कोई कार्यवाही नही हो सकी है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!