शिवपुरी। खबर शहर के देहात थाना क्षेत्र के वीर सावरकर उद्यान के पास से आ रही है। जहां एक ट्रेक्टर के मालिक ने पैसे लेकर भागने के आरोप में ट्रेक्टर के ड्रायवर को पेड से बांधकर डाल दिया। इस मामले की सूचना मीडिया को लगी तो वह मौके पर पहुंचे। जहां इस घटना के बारे में मीडिया ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बंधे हुए युवक को जाकर छुडाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार धर्मेन्द्र शर्मा के ट्रेक्टर पर नेतराम रजक पुत्र बनवारी लाल रजक उम्र 36 साल निवासी दरगाह के पास तेंदुआ उसका ट्रेक्टर चलाता है। बीते कुछ दिनों पूर्व नेतराम ने धर्मेन्द्र से एडवांस रूपए ले रखे थे। आज ट्रेक्टर का ड्रायवर भाडे के रूपए लेकर अपने घर चला गया था। जिसपर ट्रेक्टर के मालिक ने कहा कि तुझे एडवांस तो दे रखा है फिर रूपए लेकर कैसे चला गया।
जिस पर ट्रेक्टर के चालक ने रूपए बापिस करने की बात कही। जिसपर ट्रेक्टर के मालिक ने गुस्सा दिखाते हुए अपना रौब दिखाकर युवक को पास ही एक पेड से बांधकर डाल दिया। इस मामले की सूचना जैसे ही मीडिया को लगी मीडिया मौके पर पहुंची और तत्काल इस मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पेड से बंधे युवक को निकाला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।