पोहरी में मुख्यमंत्री फसल ऋण माफी के संबंध में SDM ने आयोजित की कार्यशाला | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। राष्ट्रीयकृत बैंक एबं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा प्रबन्धक, पटवारी, सचिव, जी आर एस की संयुक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान एस डी एम मुकेश सिंह ने बताया कि बैंक से प्राप्त सूची के माध्यम से सचिव /सहायक सचिव फार्म कम्प्लीट करेंगे। इसमे पटवारियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी कृषि ऋण का लाभ 2 लाख रुपये तक का होगा|

इस योजना में 31 मार्च तक की स्थिति में 2 लाख तक का लाभ दिया जायेगा। अगर ऋण जमा भी किया जा चुका हैं तो भी हितग्राही को इसका लाभ दिया जाएगा। 1 अप्रैल 2007 से 31 मार्च 2018 तक के अल्पकालीन  ऋण वाले खातेधारकों को ऋण माफी का लाभ मिलेगा। इसके ऋण माफी में शामिल होने के लिए किसानों को अपने बैंक खातों को आधार से लिंक करना हो। जिन किसानों के आधार पहले से लिंक है उन किसानो को आधार लिंक नही करवाना है।

यदि आधार खाते से लिंक नही हुए तो किसान ऋण माफी के लाभ से वंचित भी रहा सकता है

इस दौरान पोहरी एसडीएम मुकेश सिंह तहसीलदार लालशाह जगैत, जनपद सीईओ अनिल तिवारी, बैंकर्स में से भारतीय स्टेट बैंक  शाखा प्रबधक प्रवीण पॉल, मन्ध्याचल बैंक देवेंद्र रघुवंशी जी, समस्त बैंकर्स उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!