शिवपुरी। सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को शायद कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं रह गया है या फिर सिंधिया समर्थक नेताओं में अब वो योग्यता नहीं रही जिसकी सिंधिया को जरूरत है। इसी के चलते सांसद सिंधिया ने सिंधिया फेलो की भर्ती शुरू कर दी है।
सिंधिया फेलो के तहत कॉलेज में पढ़ने वाले ऐसे युवक/युवतियों की भर्ती की जा रही है जिन्हे भाषण देना आता हो। जो सोशल मीडिया पर तथ्य और तर्क प्रस्तुत कर सकें। इसके अलावा जिन्हे Word/Excel/Powerpoint भी आता हो। फिलहाल यह एक पार्टटाइम जॉब बताया गया है परंतु जो लोग सक्रिय हो जाएंगे वो सिंधिया की टीम में परमानेंट भी हो जाएंगे। इस तरह सांसद सिंधिया को गुना, शिवपुरी और अशोकनगर में एक नई टीम मिल जाएगी। आवेदन की लास्ट डेट 12th January है। 16th – 17th January को इनकी ट्रेनिंग होगी और इसके बाद सिंधिया की नई टीम क्षेत्र में सक्रिय हो जाएगी।
नइ टीम क्या कुछ करेगी यह तो आने वाले वक्त में देख ही लेंगे, फिलहाल यह सुनिश्चित हो गया है कि ढेर सारे सिंधिया समर्थक जो जयजयकार करके पद प्राप्त करते रहे हैं, अब या तो रिटायर कर दिए जाएंगे या फिर टर्मिनेट।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।