शिवपुरी| करैरा विधानसभा क्षेत्र में अवैध उत्खनन को लेकर कांग्रेस विधायक जसमंत सिंह जाटव ने गुरुवार को कलेक्टर अनुग्रह पी से मुलाकात कर अवैध उत्खनन की शिकायत की थी। अगले ही दिन अमोला थाना पुलिस ने शुक्रवार की सुबह नयागांव पहुंचकर दरुआ नाले में रेत का अवैध उत्खनन कर रही एलएनटी, दो डंफर और दो ट्रैक्टर जब्त कर लिए हैं। इसी के साथ क्षेत्र में अवैध उत्खनन कर रहे रेत माफिया पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है।
अमोला थाना प्रभारी अजय गुर्जर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अामोलपठा चौकी पुलिस के साथ नयागांव स्थित दरुआ नाले पर पहुंचे। यहां एक एलएनटी, दो डंपर और दो ट्रैक्टर मौके से जब्त किए गए हैं। मौके से एक चालक को पकड़ लिया है जबकि अन्य भाग गए। मौके पर एक ट्रैक्टर भरकर तैयार खड़ा था और दूसरा ट्रैक्टर सहित दोनों डंपर खाली खड़े हुए थे। सभी को आमोलपठा चौकी पर रखवा दिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।