शिवुपरी। जिले के बम्हारी थाना प्रभारी की मारपीट के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि 12 आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक बम्हारी थाने पर पदस्थ तत्कालीन थाना प्रभारी अजय जाट की डोंगरी खदान के पास कुछ लोगों ने एकराय होकर मारपीट कर दी।
उस समय 15 नामजद लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा सहित शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच गोपालपुर थाना प्रभारी को दी गई। पुलिस ने 15 में से तीन आरोपी मुकेश गुर्जर, महेश गुर्जर और जगमोहन गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। तीनोंं को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से तीनो को जेल भेज दिया गया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।