किसान पंजीयन एवं समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी हेतु दल गठित | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। रबी विपणन मौसम 2019-20 के लिए किसान पंजीयन एवं समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी हेतु अनुविभाग स्तरीय दल का गठन किया गया है। उक्त दल के सदस्य खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर सुनिश्चित करेंगे कि खरीदी केन्द्रों पर बिक्री हेतु आने वाला अनाज निर्धारित स्पेसिफिकेशन के अनुसार ही खरीदा जा रहा है एवं उसके संबंध में क्रेता एवं विक्रेता के विवादों का निराकरण भी करेंगे। 

गठित दल में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को अध्यक्ष बनाया गया है। सदस्य के रूप में वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी, सहकारिता विस्तार अधिकारी, म.प्र. स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पो का क्षेत्रिय प्रतिनिधि रहेंगे। जबकि समन्वयक के रूप में सहायक, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को नियुक्त किया गया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!