बडी खबर: EASTERN HEIGHTS SCHOOL की बस ने NANDNI स्कूल की छात्रा को रौंदा, मौत | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अभी अभी खबर आ रही है कि शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के पुजारी होटल के पास एक स्कूल बस ने पैदल अपने दादा के साथ लौट रही एक मासूम को रौंद दिया। जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे की सूचना के बाद स्थानीय लोगों ने बस को रौेककर खडा कर दिया है। बस का ड्रायवर फरार हो गया है। 

जानकारी के अनुसार पलक पुत्री मंगलिया कुशवाह उम्र 10 साल निवासी बछौरा अपने दादा लखुआ के साथ नंदनी पब्लिक स्कूल से लौट रही थीं। तभी पुजारी होटल के सामने एस्ट्रन हाईट्स स्कूल की बस क्रमांक एमपी 07 पी 0261 के चालक ने तेजी और लापरवाही से बस को चलाते हुए रौंद दिया। जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। 

इस हादसे के बाद बस चालक बस को लेकर भागने लगा। जिसे पब्लिक ने दबौच लिया। बताया गया है कि बस में भी छात्र छात्रा भरे हुए थे। इस घटना के बाद बस में बैठे छात्र छात्रा भी डर गए। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!