घर में घुसे नकाबपोश बदमाश,मारपीट, 2 लाख की लूट, पुलिस ने मानी चोरी | Pohri, Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
पोहरी। खबर पोहरी थाना क्षेत्र से आ रही है कि थाना क्षेत्र के ग्राम अहीर मारोरा गांव में एक किसान के यहां बदमशो ने धावा बोल दिया,और बंदूक की नोक पर जेवरात सहित 50 हजार नगदी लूट ले गए। बदमाशो की संख्या 6 से 8 बीच बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया हैं। 

जानकारी के अुनसार पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम अहीर मारोरा मेें निवासरत लौटू पुत्र दुबरिया उम्र 70 वर्ष के मकान में छज्जे के रास्ते नकाबपोश बदमाश घुस गए। सीधे घर मालिक को सोते से जगाया और उसकी मारपीट शुरू कर दी। इन आवाजो को सुनकर लौटू की पत्नि और नातिन भी जाग गई। 

हथियार बंद बदमाशो ने इन्है भी बंदूक की नोक पर बंधक बना दिया। बदमाशो ने फिर बडे ही आराम से घर में लूट की घटना का अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि उकत नकाबपोश बदमाश घर में रखे लगभग डेढ लाख रूपए के गहने एंव 50 हजार रूपए नगदी लूट ले गए। 

घटना की जानकारी सुबह पोहरी थाने पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुची ओर मामले की जांच में जुट गई है।पुलिस इसे लूट न मानते हुए चोरी चोरी बता रही हैं। ओर चोरी की एफआई आर लगभग 1 लाख रूपए की हैं। 

इनका कहना हैं 
यह वारदात लूट की नही चोरी की हैंं,हमने इस मामले में अज्ञात चोरो पर मामला दर्ज कर विवेचना कर रहे हैं
अरविंद सिंह चौहान,थाना प्रभारी पोहरी 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!